अजब गजब

देश के कई हिस्सों में बाढ़, महाराष्ट्र-MP में बारिश, उमस भरी गर्मी से दिल्ली-NCR बेहाल, जानिए कब बरसेंगे बदरा?

Image Source : FILE PHOTO
दिल्ली में बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और असम में बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। इन राज्यों के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने में लगा हुआ है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद मंगलवार को मौसम उमस भरी गर्मी बनी रही। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दिल्ली में दो दिन के लिए येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि बुधवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मध्य प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। स्थानीय मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले एक दो दिन में खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, छिंदवाड़ा और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है।

भोपाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश का भी अलर्ट

राजधानी भोपाल समेत बाकी जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों में भोपाल में आसमान में बादल छाए रहेंगे। राजधानी भोपाल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र के इन जिलो में जारी किया गया बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। स्थानीय मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पालघर, सतारा और कोल्हापुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के इन सभी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई में शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। रायगढ़ में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Latest India News




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!