Home मध्यप्रदेश Check posts remained closed on the first day in MP | MP...

Check posts remained closed on the first day in MP | MP में पहले दिन चेक पोस्ट रहे बंद: कहीं पुलिस तैनात तो कहीं रहे सूने, ट्रक ड्राइवर बोले- अवैध वसूली से राहत मिली – Bhopal News

18
0

[ad_1]

मध्यप्रदेश में एक जुलाई से प्रदेश की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर परिवहन जांच चौकियां (RTO चेक पोस्ट) बंद रहीं। चेक पोस्ट बंद होने से ट्रक ड्राइवर्स ने भी राहत की सांस ली है। वे भी बिना रोक-टोक के निकल रहे हैं। दैनिक भास्कर ने कुछ जिलों की सीमावर्ती इलाकों

.

पहले सरकार का आदेश जानिए

सरकार ने रविवार को आदेश जारी किए थे। नई व्यवस्था के तहत रोड सेफ्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। पहले चरण में 45 चेक पाइंट बनाए जाएंगे। इनके तैयार होने तक मोबाइल यूनिट गठित कर वाहनों की जांच की जाएगी। प्रदेश में संचालित RTO चेक पोस्ट पर लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं।

यह है परिवहन आयुक्त का प्लान

परिवहन आयुक्त ने परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव को दी जानकारी में बताया है कि वर्तमान में परिवहन विभाग में 50 परिवहन निरीक्षक, परिवहन उप निरीक्षक, सहायक परिवहन उप निरीक्षक, 343 प्रधान आरक्षक और आरक्षक हैं। सभी 45 रोड सेफ्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग पाइंट पर एक प्रभारी के रूप में 58 परिवहन इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई की तैनाती की जा सकेगी। इन सभी चेक पाइंट के लिए 538 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की जरूरत है और परिवहन विभाग के पास सिर्फ 343 ही उपलब्ध हैं। इसलिए 211 होमगार्ड की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर मांगी गई हैं।

अब रियलिटी चेक

भिंड: चेक पॉइंट के लिए मिले 6 होमगार्ड जवान

इटावा व मालनपुर चेकपोस्ट को फ्री कर दिया है। अब इन चेक पोस्टों पर किसी भी वाहन को नहीं रोका जा रहा। इनकी जगह चेक पॉइंट बनाए जाएंगे, जिन पर आरटीओ व होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। जिले के मालनपुर और इटावा रोड पर लगाए गए चेक पोस्टों पर सुबह से एक भी वाहनों को नहीं रोका गया। जानकारी के मुताबिक इटावा रोड पर स्थित चेक पोस्ट और मालनपुर में स्थित अस्थाई चेक पोस्ट से हर साल सरकार को 2 करोड़ से अधिक का राजस्व मिलता था।

जिला परिवहन अधिकारी स्वाति पाठक का कहना है कि नए चेक पॉइंट तैयार किया जाएगा, इसके लिए अब तक 6 होमगार्ड जवान मिल चुके हैं। इन चेक पॉइंट पर चेकिंग की जाएगी। उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों को लेकर विशेष सतर्कता रखी जाएगी।

भिंड में मालनपुर चेक पोस्ट बंद रही।

भिंड में मालनपुर चेक पोस्ट बंद रही।

राजगढ़- सुनसान पड़ा राजस्थान सीमा से लगा चेकपोस्ट

राजगढ़ जिले भोजपुर के पास स्थित चेक पोस्ट राजस्थान सीमा से लगा है। वहां सुनसान पड़ा है। अब यहां से वाहन आसानी से निकल रहे हैं, जबकि पहले यहां वाहनों की कतार रहती थी।

राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले ट्रक ड्राइवर अब्दुल गफ्फार सीमावर्ती चेक पोस्टर बन्द होने से खुश हैं। ट्रक ड्राइवर अब्दुल गफ्फार ने बताया कि वे अक्सर राजगढ़ की चेक पोस्ट से होते हुए निकलते हैं। पहले वाहन का वजन करवाने के लिए घंटों चेक पोस्ट पर इंतजार करना पड़ता था।

कुछ लोग RTO बनकर पैसे भी ले लेते थे। अब चेक पोस्ट बन्द होने से बहुत खुश हैं।

हालांकि चेक पोस्ट के बाहर परिवहन निरीक्षक प्रवीण नाहर, होमगार्ड जवानों के साथ वाहनों की चेकिंग करते दिखे।

राजगढ़ चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।

राजगढ़ चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।

सागर: बिना रोकटोक निकल रहे वाहन

सागर में मालथौन स्थित सागर-झांसी मार्ग पर उत्तरप्रदेश सीमा पर चेक पोस्ट है। यह सोमवार को बंद रही। बगैर रोकटोक के वाहन निकलते रहे। इस जगह नया चेक पाइंट प्रस्तावित है।

बैतूल: महाराष्ट्र सीमा की चेक पोस्ट पर लटका ताला

बैतूल में अंतर्राज्यीय सीमाओं पर बनी चेक पोस्ट को रात 12 बजे से बंद कर दिया गया। इससे भारी वाहनों ने राहत की सांस ली। जिले की महाराष्ट्र सीमा पर चार प्रमुख जांच नाकों पर ताला लटका है। नतीजा, इन मार्गों से वाहन फर्राटे भरते निकल रहे हैं।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट के जिलाध्यक्ष सूरज दुबे के मुताबिक पहले भी प्रदेश में 56 पॉइंट पर वसूली होती थी। नई व्यवस्था में ज्यादा परेशानी होती है या कम यह समय ही बताएगा। वैसे इस व्यवस्था को मानव रहित बनाना चाहिए। इससे भ्रष्टाचार तभी खत्म होगा। ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष संजू राठौर कहते है की फिलहाल तो इन चेक पोस्ट को बंद किए जाने से फौरी राहत है।

बैतूल में ट्रक बिना रोक-टोक के निकलते रहे।

बैतूल में ट्रक बिना रोक-टोक के निकलते रहे।

बुरहानपुर: जांच चौकी पर पसरा सन्नाटा

बुरहानपुर जिले में इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित जांच चौकी को भोटा बैरियर भी कहा जाता है, बंद हो गई है। यह महाराष्ट्र की सीमा से लगी है। यहां सोमवार दोपहर 1 बजे सन्नाटा पसरा रहा। खास है कि जब यहां ट्रक चालक पहुंचे, तो कई लोगों यह मालूम नहीं था। पहले यहां वाहनों की कतार लगी रहती थी। हर वाहन चालक को 700-900 रूपए तक चुकाना पड़ते थे।

ट्रक लेकर पुणे से भोपाल जा रहे वाहन चालक मुकेश ने कहा कि मालूम नहीं था कि आज से टैक्स अदा नहीं करना है। यहां आए तो पता चला। इधर, आदेश के बाद एक दिन पहले से ही बैरियर का सामान समेटना शुरू कर दिया गया था। सोमवार को यहां न अधिकारी थे और न कर्मचारी। चेकपोस्ट की खिड़कियां बंद थीं। बताया जा रहा है कि लिखित आदेश के बाद मोबाइल सर्विसेस चेक पॉइंट शुरू होगा।

बुरहानपुर में भी चेक पोस्ट बंद रहे।

बुरहानपुर में भी चेक पोस्ट बंद रहे।

मंदसौर: राजपुरिया चेक पोस्ट बंद

मंदसौर के मध्यप्रदेश- राजस्थान बॉर्डर पर राजपुरिया चेक पोस्ट को बंद मिला। यहां मंदसौर परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव मिले। हालांकि उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। चेक पोस्ट बंद होने के बाद की नई व्यवस्था भी दिखाई नहीं दी।

गुजरात से ट्रक लेकर पहुंचे ट्रक चालाक हारून ने बताया कि खाली ट्रक आने-जाने के लिए 600 रुपए देने पड़ते थे। इससे ट्रक चालक परेशान थे। हर जगह रिश्वत देना पड़ती थी।

मंदसौर में राजपुरिया चेक पोस्ट से वाहन निकलते रहे।

मंदसौर में राजपुरिया चेक पोस्ट से वाहन निकलते रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here