Home मध्यप्रदेश Collector will tell the plan of Hariyali Mahotsav to CM | हरियाली...

Collector will tell the plan of Hariyali Mahotsav to CM | हरियाली महोत्सव का CM को प्लान बताएंगे कलेक्टर: भोपाल में 3 जुलाई को रोपे जाएंगे 12 लाख पौधे; मंत्रालय में आज मीटिंग – Bhopal News

62
0

[ad_1]

भोपाल में हरियाली महोत्सव पर 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे। 3 जुलाई को यह मेगा इवेंट होगा। इसे लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह प्लान बताएंगे।

Google search engine

.

कलेक्टर सिंह ने बताया, हरियाली महोत्सव पर भोपाल में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। जिसमें 12 लाख पौधों का रोपण होगा। सभी विभागों को पौधारोपण को लेकर प्लान तैयार करने को कहा है। पीडब्ल्यूडी अलग से ‘स्मॉल फारेस्ट’ डेवलप करेगा। वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग, कांट्रेक्टर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य विभागों के साथ मिलकर नीम, आम, बरगद, करंज आदि पौधों का रोपण करेंगे।

मंत्रालय में होगी मीटिंग
भोपाल में प्रस्तावित हरियाली महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक मंत्रालय में होगी। कलेक्टर सिंह मुख्यमंत्री को प्रजेंटेशन के जरिए प्लान बताएंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इन जगहों पर रोपे जाएंगे पौधे
एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर समेत उन जगहों पर पौधे रोपे जाने का प्लान है, जहां हरियाली कम है। कॉलोनियों में भी पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम और तहसीलदारों को भी जवाबदारी दी गई है। इस कार्यक्रम से आमजनों को भी जोड़ा जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here