Home मध्यप्रदेश Ruckus over cow slaughter in Morena | मुरैना में गौ हत्या पर...

Ruckus over cow slaughter in Morena | मुरैना में गौ हत्या पर बवाल: नूराबाद में गौ मांस के शक पर 4 घंटे चला हंगामा, पुलिस ने मांस किया बरामद – Morena News

61
0

[ad_1]

मुरैना के नूराबाद थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी में एक घर में गौ मांस मिलने से हड़कंप मच गया। एक युवक ने थाने में जाकर बताया कि कुछ लोगों ने एक गाय को काटकर मार डाला है, उसने उन्हें रोकने की कोशिश की जिस पर उन लोगों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।

Google search engine

.

बता दें कि, मुरैना के नूराबाद क्षेत्र के निवासी दिलीप पुत्र अमर सिंह गुर्जर, ने नूराबाद थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने एक गाय को काट कर मार डाला है। इसकी सूचना पर पुलिस ने तुरंत एक्शन ले लिया। उसी मौके पर गौ सेवक रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में गौ सेवक नूराबाद थाने पहुंच गए और उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया।

थाने में मामला दर्ज करती पुलिस

थाने में मामला दर्ज करती पुलिस

मौके से बोरी में बंद गौ मांस बरामद

फरियादी के बताएं पते पर पुलिस गौ सेवकों के साथ जब पहुंची तो पुलिस ने उस मकान से एक प्लास्टिक की बोरी का कट्टा बरामद किया। उस बोरी में गौ मांस रखा हुआ था। हालांकि स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह गौ मांस ही है। इस मौके पर पुलिस ने तीन पुरुषों को तथा तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है तथा उन्हें थाने के लॉकअप में बंद कर दिया है।

थाने में मौजूद गौसेवक

थाने में मौजूद गौसेवक

देर रात तक चला हंगामा

गौ मांस की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस बीच कुछ छुटभैया नेता भी मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने लगभग 1 घंटे तक नूराबाद मुख्य मार्ग पर हंगामा किया तथा चक्का जाम किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उज्जैन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनके नाम असगर, शम्मी, अफसर, रेतुआ पुत्र दुलमत, जफ्फारखान, बिश्नोई, मौसम, इकरार तथा साहू हैं।

कहती है पुलिस

इस मामले में जब बानमोर के SDOP आदर्श कांत शुक्ला से बात की तो उन्होंने बताया कि धौलपुर निवासी एक महिला एवं उसके पति को भी गिरफ्तार किया गया है जो गौ मांस खरीदने आए थे। बरामद मांस की पहचान कराई जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here