Home मध्यप्रदेश The rain brought coolness to the atmosphere, the temperature dropped to 30...

The rain brought coolness to the atmosphere, the temperature dropped to 30 degrees; farmers’ faces lit up | मौसम में आया बदलाव: बारिश से वातावरण में घुली ठंडक, पारा घटकर पहुंचा 30 डिग्री; किसानों के चेहरे खिले – Seoni News

34
0

[ad_1]

जिले में कुछ दिनों से तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। बुधवार को मौसम में बदलाव के बाद बारिश से लोगों को राहत मिली है। किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिससे तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। मुख्यालय समेत जिले के

.

किसानों शुरु की बोवनी की तैयारी

इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। इससे लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली। वहीं किसान बोवनी की तैयारी में जुटे हैं। कृषक राकेश कुमरे, लकी राय, हर्षवर्धन बघेल, रविन्द्र तिवारी सहित अन्य किसानों ने बताया कि उन्होंने बोवनी के लिए खेत तैयार कर लिए हैं। एक दो दिन अच्छी वर्षा हुई तो बीज की बोवनी के काम में तेजी आएगी।

अच्छी वर्षा के आसार से किसान खेती-किसानी के रुके हुए काम को पूरा करने में जुट गए हैं। कल शाम को मुख्यालय में एक इंच से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई। 127.6 मिली मीटर वर्षा होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को पारा 34.4 दर्ज किया गया था।

वहीं मंगलवार को पारा 4 डिग्री गिरकर 30 डिग्री पर पहुंच गया। तेज बारिश से शहर के बुधवारी बाजार, शंकर मढ़िया, लोहा ओली, एकता कालोनी, शुक्रवार चौक के आसपास समेत शहर के अन्य निचले क्षेत्रों में कुछ देर के लिए जलभरा होने से लोगों को दिक्कतें हुईं। वहीं जाम नालियों का कचरा नाली के ओवरफ्लो होने से सड़कों पर आ गया। इससे राहगीरों को परेशानियां हुईं।

बदलते मौसम में सावधानी बरतने डॉक्टर दे रहे सलाह

जिला अस्पताल के डॉक्टर सूर्या का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव से संक्रमक बीमारियां फैलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसें में सावधानी बरत कर बीमारियों से बचा जा सकता है।

मौसम बदलने पर समय पर भोजन के साथ पोषक तत्वों से भरपूर चीजें, सलाद में कच्चा प्याज, शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। पेटदर्द, उल्टी जैसी दिक्कतें होने पर सीधे अस्पताल जा कर डॉक्टर से जांच कराना चाहिए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here