Home मध्यप्रदेश Yellow and Orange alert for 3 days from tomorrow in Bhopal, wait...

Yellow and Orange alert for 3 days from tomorrow in Bhopal, wait for 3-4 days for monsoon | प्री मानसून बारिश…: भोपाल में कल से 3 दिन यलो और ऑरेंज अलर्ट, मानसून के लिए 3-4 दिन इंतजार – Bhopal News

51
0

[ad_1]

मप्र में मानसून की एंट्री नहीं हुई है, लेकिन ज्यादातर हिस्से में प्री मानसून बारिश जारी है। मंगलवार को राजधानी के ज्यादातर हिस्से दोपहर से रात तक भीगते रहे। कोलार और होशंगाबाद रोड के ​कुछ हिस्सों में एक इंच तक पानी गिरा। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 9

Google search engine

.

मंगलवार दोपहर 2 बजे तक राजधानी का तापमान 38.9 डिग्री था। शाम 5 बजे यह 11.5 डिग्री घटकर 27.4 पर आ गया। मौसम केंद्र ने भोपाल में 20 जून को प्री मानसून का यलो अलर्ट और 21 एवं 22 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में दो-तीन दिन आंधी, गरज चमक और बारिश का यलो एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मानसून के लिए अभी 3 से 4 दिन इंतजार करना होगा।

कोलार, होशंगाबाद रोड समेत कुछ इलाकों में 1 इंच तक बारिश

22-23 जून को एंट्री कर सकता है मानसून प्रदेश में मानसून की एंट्री के लिए अभी करीब 100 घंटे इंतजार करना पड़ेगा। मौसम केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून 22 या 23 जून को पहुंच सकता है। परिस्थितियां और मापदंड पूरे होने के बाद ही मानसून घोषित किया जाएगा। अभी प्रदेश में प्री मानसून गतिविधि जारी रहेंगी।

यहां ओले गिरे

दतिया, बैतूल,छतरपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी

प्रदेश में प्री मानसून बारिश की वजह
मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धावले ने बताया कि जब नमी ज्यादा हो और तापमान भी अधिक हो तो गरज चमक वाले बादल (सीबी क्लाउड) बन जाते हैं। इनके कारण तेज हवा और बारिश होती है।

बिजली गिरी, महिला समेत 5 किसानों की मौत
डबरा के भितरवार में जमीन सीमांकन के दौरान बिजली गिर गई। इस दौरान चपेट में आने से करहिया गांव के चार किसानों सुशील, ब्रजभान, हरि सिंह कुशवाह और बल्ली की मौत हो गई। उधर, शिवपुरी के भौंती स्थित ग्राम भयावन में खेत में काम करते समय बिजली गिरने से मुखी (42) पत्नी धनीराम लोधी की मौत हो गई।

उत्तर भारत के राज्यों में आज से कम होगी गर्मी

उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार से भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद है। आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, पंजाब और हरियाणा में बारिश का अनुमान है। इससे दोनों जगह हीटवेव की स्थिति कम होगी। देश के अधिकतर हिस्सों से लू भी खत्म होगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here