[ad_1]
शनि जयंती के अवसर पर गुरुवार को राजधानी के सभी शनि मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए गए। नेहरू नगर स्थित नवग्रह मंदिर में 51 फीट की शनि प्रतिमा का अभिषेक किया गया। वहीं मंदिर में विराजमान दूसरी प्रतिमा का तेल से अभिषेक किया गया। यहां 29 मई से चल रहे 121
.

मंदिर परिसर में 51 फीट के शनि देव विराजमान है। सुबह जल से उनका अभिषेक किया गया। इसके बाद पूजा-पाठ प्रारंभ हुआ। मंत्रोच्चार के साथ ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से शनि देव की पूजा कराई। उनका श्रृंगार किया और भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने अपने कष्टों के निवारण के लिए सरसों, तिल सहित विभिन्न तेलों से अभिषेक किया। अभिषेक और पूजा-पाठ का क्रम देर शाम तक चलता रहा। वहीं शनि महायज्ञ की पूर्णाहुति में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देर शाम मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
[ad_2]
Source link









