Home मध्यप्रदेश Indore News Crime Case Student Murder – Amar Ujala Hindi News Live

Indore News Crime Case Student Murder – Amar Ujala Hindi News Live

51
0

[ad_1]

indore news crime case student murder

Google search engine

पुनीत।
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार


इंदौर के रणजीत सिंह कॉलेज में BSc सेकंड ईयर के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला है। खंडवा नाका इलाके में शुक्रवार देर रात यह घटना हुई। छात्र ने महिलाओं जैसी साड़ी पहन रखी थी और महिलाओं की तरह ही उसका मेकअप भी था। पुलिस को प्रारंभिक रूप से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। सुसाइड किया है या मारकर लटकाया गया है, इस पर पुलिस जांच कर रही है। उसके दोनों हाथ बंधे हैं और आंख पर पट्टी बंधी थी। शव के आसपास खून भी बिखरा मिला है।

परिजन पहुंचे तो पता चला

पुलिस ने बताया कि पुनीत त्रिभुवन दुबे निवासी रायसेन (31) इंदौर में पढ़ाई के लिए आया था। खंडवा नाका इलाके की एक मल्टी में किराए से रूम में रह रहा था। पिता त्रिभुवन ने बताया शुक्रवार रात उसे कॉल किया था तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने इंदौर में ही रहने वाले एक परिचित से बेटे के घर जाकर बात कराने के लिए कहा था। इसके बाद इस घटना की जानकारी मिली।

दोस्त बोले वह इस तरह नहीं रहता था

आठ दिन पहले ही पुनीत ने इसी बिल्डिंग में अपना रूम बदला था। परिवार के लोगों ने बताया पहले वह दो दोस्तों के साथ रहता था। परिवार ने उन दोनों दोस्तो से भी बात की। उन्होंने बताया कि पुनीत इस तरह कभी नहीं रहता था। उसे देखकर हमें भी आश्चर्य हुआ। पिता को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि दो महीने पहले ही पुनीत का जन्मदिन था। मां विभूति उससे मिलने इंदौर गई थी। काफी दिन उसके साथ रही लेकिन कभी उसके वेशभूषा के बदलाव को नहीं देखा, न महसूस किया। वह लड़कों जैसे ही कपड़े पहनता है। परिजन ने पुलिस को पुनीत की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here