Home मध्यप्रदेश Dead body of newborn girl found in Narmada river in Narmadapuram |...

Dead body of newborn girl found in Narmada river in Narmadapuram | नर्मदापुरम में नर्मदा नदी में नवजात बच्ची का शव मिला: खर्राघाट पुल के नीचे पुलिस ने निकाला, भोपाल में होगा पोस्टमार्टम – narmadapuram (hoshangabad) News

63
0

[ad_1]

3 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

नर्मदापुरम में बुधनी रोड पर खर्राघाट पर पुल से नीचे नर्मदा नदी में शनिवार को नवजात बच्ची का शव मिला। दोपहर करीब 12.30 बजे शव मिलने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। जिसके बाद बुधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नदी में बहाव होने से बच्ची को निकालने में पुलिस को दो घंटे का वक्त लगा। नवजात शिशु के शव के निकाल अस्पताल ले जाया गया। जहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को भोपाल भेजा गया। बुधनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12.30बजे राहगीरों ने नदी के जल में नवजात का शव देखा। टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने बताया नवजात बच्ची का शव है। शिशु कितने दिन का है, यह कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here