[ad_1]
इंदौर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इंदौर के तिलक नगर में रहने वाले एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसके कमरे में फटे हुए नोट भी मिले है। पिता का आरोप है कि कुछ दोस्त उसे परेशान कर रहे थे। सोमवार शाम ही वह महेश्वर से वापस आया। पुलिस के मुताबिक माता पिता के बयान के बाद ही आगे की स्थिती स्पष्ट होगी। तिलक नगर पुलिस के मुताबिक दीपक(20)पुत्र अमृतलाल गोस्वामी निवासी पिपल्याहाना ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। रात में जब दीपक की मां घर आई तो उसे फंदे पर लटके देखा। इसके बाद पति अमृतलाल को कॉल कर जानकारी दी। रात में परिवार के लोग उसे लेकर एमवाय आए। यहां उसे डॉक्टरो ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। कमरे में मिले फटे हुए नोट,दोस्त कर रहे थे परेशान दीपक अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। दो बहने है। उनकी शादी हो गई। दीपक ट्रेवल्स की गाड़िया चलाता है। पिता के मुताबिक उसने जहां सुसाइड किया। वहां कुछ नोट फटे हुए पड़े है। संभवत किसी से मोबाइल पर बात होने के बाद उसने यह कदम उठा लिया। पिता ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से तीन चार दोस्त घर आते ओर उसके बाइक पर बैठाकर ले जाते। वह दीपक से संभवत रूपये की मांग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक पिता से दोस्तो की जानकारी ली जाएगी। वही दीपक का मोबाइल जब्त कर उसकी भी जांच की जाएगी। घटना के समय माता पिता दोनो घर पर नही थे। वह जिस ट्रेवल्स पर काम करता है। यहां भी पूछताछ करेगे।
[ad_2]
Source link

