अजब गजब

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत इन 5 लोगों को मिलेगा पद्म विभूषण, 17 हस्तियों को पद्म भूषण

Image Source : FILE-ANI
पूर्व उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू

देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण की घोषणा कर दी गई है। पूर्व उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू और के चिरंजीवी समेत पांच लोगों को पद्म विभूषण मिलेगा जबकि 17 हस्तियों को पद्म भूषण पुरस्कार मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु की रहने वाली वैजयंतीमाला बाली, पद्मा सुब्रह्मण्यम और आंध्र प्रदेश के कोनिडेला चिरंजीवी को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण मिलेगा। जबकि पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को राजनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पद्म विभूषण दिया जाएगा। वहीं, सामाजिक कार्य के लिए बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को भी देश का दूसरा सर्वोच्च अवॉर्ड मिलेगा।  बिंदेश्वर बिहार के रहने वाले थे।

इसके अलावा केंद्र सरकार ने 17 हस्तियों को पद्म भूषण देने की घोषणा की है। इनमें एक्टर मिथुन चक्रवर्ती, राम नाइक और फातिमा बीवी प्रमुख रूप से शामिल हैं। मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी के नेता भी हैं। 

पद्म भूषण की लिस्ट

  1.  एम फातिमा बीवी (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामले, केरल
  2.   होर्मूसजी एन कामा, साहित्य एवं शिक्षा -पत्रकारिता, महाराष्ट्र
  3.   मिथुन चक्रवर्ती, कला, पश्चिम बंगाल
  4.  सीताराम जिंदल, व्यापार एवं उद्योग, कर्नाटक
  5.   यंग लियू, व्यापार एवं उद्योग, ताइवान
  6.  अश्विन बालचंद मेहता, मेडिसिन, महाराष्ट्र
  7.   सत्यब्रत मुखर्जी, (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, पश्चिम बंगाल
  8.  राम नाइक, सार्वजनिक मामले, महाराष्ट्र
  9.  तेजस मधुसूदन पटेल, मेडिसिन, गुजरात
  10.  ओलानचेरी राजगोपाल, सार्वजनिक मामले, केरल
  11.  दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त, कला, महाराष्ट्र
  12.   तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत), अध्यात्मवाद, लद्दाख
  13.  प्यारेलाल शर्मा, कला, महाराष्ट्र
  14.  चन्द्रेश्वर प्रसाद ठाकुर, औषधि, बिहार
  15.   उषा उत्थुप, कला, पश्चिम बंगाल
  16.  विजयकांत, (मरणोपरांत) कला, तमिलनाडु
  17.  कुन्दन व्यास, साहित्य एवं शिक्षा -पत्रकारिता, महाराष्ट्र

Latest India News




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!