अजब गजब

पंजाब: अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित DSP दलबीर सिंह की संदिग्ध हालात में मौत, कुचला हुआ मिला पैर

Image Source : REPRESENTATIVE PIC
DSP की संदिग्ध हालात में मौत

चंडीगढ़: पंजाब सशस्त्र पुलिस (पीएपी) के एक उपाधीक्षक (डीएसपी) को सोमवार को संदिग्ध हालात में मृत पाया गया है। सोमवार को जालंधर में जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, वैसे ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक डीएसपी दलबीर सिंह (54) के शरीर पर चोट के निशान थे और उनका शव जालंधर के बस्ती बावा खेल में एक सड़क पर पड़ा मिला था। वह इसी इलाके में तैनात थे। 

पुलिस आयुक्त का बयान आया सामने

जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने कहा, ‘दलबीर सिंह का एक पैर कुचला हुआ मिला। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।’ पुलिस आयुक्त के मुताबिक जहां दलबीर सिंह का शव मिला वह सड़क कपूरथला स्थित उनके गांव तक जाती है। 

घटनास्थल उनके गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने कहा कि दलबीर सिंह के परिवार ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार डीएसपी पिछले महीने जालंधर में एक अन्य इलाके के लोगों के साथ लड़ाई में शामिल था। हालांकि, इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया क्योंकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दलबीर सिंह पहले एक भारोत्तोलक थे, उन्हें वर्ष 2000 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। (इनपुट: भाषा) 

ये भी पढ़ें: 

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित किया गया, गृह मंत्रालय ने की बड़ी कार्रवाई

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने सबके सामने गर्लफ्रेंड को कर लिया किस, VIDEO हुआ वायरल

Latest India News




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!