Home मध्यप्रदेश RBI report Food grain production in Madhya Pradesh increased by 13.5% |...

RBI report Food grain production in Madhya Pradesh increased by 13.5% | दिहाड़ी मजदूरी केरल से तीन गुना कम; देश में सबसे ज्यादा 2.46 लाख फैक्ट्रियां तमिलनाडु में

41
0

[ad_1]

नई दिल्ली7 मिनट पहलेलेखक: ​​​​​​​​​​​​​​अनिरुद्ध शर्मा

  • कॉपी लिंक
यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की सालाना हैंडबुक के ताजा अंक में दी गई है। - Dainik Bhaskar

यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की सालाना हैंडबुक के ताजा अंक में दी गई है।

देश में एक वर्ष में खाद्यान्न उत्पादन 4.7% बढ़ा है। 2021-22 में 3,15,615 हजार टन के मुकाबले 2022-23 में 3,30,534 हजार टन पैदावार हुई। हालांकि बिहार, गुजरात, हिमाचल व झारखंड में उत्पादन में कमी दर्ज की गई। झारखंड में कमी सबसे ज्यादा 40% रही।

दूसरी तरफ, मप्र (13.5%), पंजाब (6.6%), राजस्थान (8.1%) और महाराष्ट्र (3.5%) में खाद्यान्न उत्पादन बढ़ा है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की सालाना हैंडबुक के ताजा अंक में दी गई है।

दिहाड़ी मजदूरी देने में केरल सबसे आगे
रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के निर्माण मजदूरों की दिहाड़ी सबसे ज्यादा है। वहां निर्माण कार्य में लगे मजदूर को रोज औसत 852 रुपए मिलते हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां रोज 500 रुपए मिलते हैं। उत्तर भारत के राज्यों में यह राशि एक तिहाई ही है। जैसे मध्य प्रदेश में दिहाड़ी मजदूरी सबसे कम रोज 278 रुपए है। वहीं गुजरात में 323 रुपए, महाराष्ट्र में 371 रुपए, राजस्थान में 393 रुपए, यूपी में 352 रुपए और बिहार में 342 रुपए है।

खेतिहर मजदूरों की औसत दैनिक आय भी केरल में सबसे अधिक 764 रुपए रोजाना है। यह मध्य प्रदेश में सबसे कम 229 रुपए रोज है। केरल में 2021-22 की तुलना में निर्माण मजदूरों की दिहाड़ी में रोज 15 रुपए का इजाफा हुआ है जबकि मप्र में 12 रुपए ही बढ़ी है। राजस्थान के निर्माण मजदूरों की दिहाड़ी राष्ट्रीय औसत के बराबर है। वहीं 11 राज्यों के मजदूरों की दैनिक आय राष्ट्रीय औसत से कम है।

सकल घरेलू उत्पादा, मैन्युफैक्चरिंग और फैक्ट्री पर RBI की रिपोर्ट

  • राज्य का सकल घरेलू उत्पाद: दिल्ली नं. 1 देश में राज्य स्तर के सकल घरेलू उत्पाद में एक वर्ष में सबसे बड़ी बढ़ोतरी दिल्ली में हुई हैं। यहां एक साल में राज्य घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति 19 हजार रु. बढ़ा है। यह प्री-कोविड यानी 2019-20 वाले 2,60,559 रु. के स्तर को पार कर गया है। दूसरे पायदान पर सिक्किम है, जहां बीते साल साढ़े 13 हजार रु. प्रति व्यक्ति का इजाफा हुआ है। राज्य घरेलू उत्पाद राज्य की आय का सबसे अहम संकेतक होता है।
  • मैन्युफैक्चरिंग: उत्तर प्रदेश अव्वल, उत्तराखंड दूसरा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में देश के सभी राज्यों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उत्तर प्रदेश अव्वल है। यहां 15.5% की बढ़ोतरी दर्ज हुई, उत्तराखंड में 9.2% जबकि हरियाणा में यह बढ़ोतरी 5.8% दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में यह बढ़ोतरी 3.41%, मप्र में 5.21% और राजस्थान में 4.98% रही। गुजरात, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के डेटा उपलब्ध नहीं हैं।
  • देश में फैक्ट्री: सबसे ज्यादा तमिलनाडु में रिपोर्ट बताती है कि देश में 2,46,504 फैक्ट्रियां हैं। सबसे ज्यादा 38,837 फैक्ट्री तमिलनाडु में हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात है, जहां 28,479 फैक्ट्री हैं। 25,610 फैक्ट्रियों के साथ महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर है। यूपी में 16,184, पंजाब में 13,092 और कर्नाटक में 14,169 फैक्ट्रियां हैं। मप्र में 4771, छग में 3892, बिहार में 3429 और झारखंड में 2875 फैैक्ट्री हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here