डेली न्यूज़मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश: पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का निधन, सीएम शिवराज समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मप्र के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल जैन का शनिवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन आकर उनकी पार्थिक देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया व परिजनों को सांत्वना दी। 

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल जैन का उज्जैन में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन आकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

88 वर्षीय जैन ने शुक्रवार रात को अंतिम सांस ली। उनके परिवार में दो बेटे व एक बेटी है। वे उज्जैन उत्तर सीट से चार बार विधायक चुने गए थे। इसके अलावा तीन बार वे महिदपुर सीट से भी विधायक चुने गए थे। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि बाबूलाल जैन कुशल संगठक थे। राष्ट्रवादी चिंतक थे। समाजसेवी और लोकप्रिय नेता थे। जनसंघ के बाद भारतीय जनता पार्टी की जड़ों को मालवा संभाग में मजबूत करने में आपका अतुलनीय योगदान रहा। 

शनिवार शाम स्व. जैन का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अनेक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!