[ad_1]
नर्मदापुरम| सीपीसीटी परीक्षा नवंबर -2023 के लिए के लिए प्रशिक्षण कोर्स कार्यालय कलेक्टर जिला ई-गवर्नेस सोसाइटी के अंतर्गत स्थापित ई-दक्ष केंद्र में होगा। इसके आवदेन 5 अक्टूबर तक ई-दक्ष केंद्र नर्मदापुरम में कार्य दिवसों में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जमा होंगे।
प्रशिक्षक ई-दक्ष केंद्र दुर्गेश सोलंकी ने बताया सीपीसीटी प्रशिक्षण सत्र की अवधि 45 घंटे होगी। प्रशिक्षण के िलए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 होगी। प्रशिक्षण के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क 1 हजार रुपए जमा करने होंगे। रजिस्ट्रेशन के िलए आवश्यक दस्तावेज, जिनमें पासपोर्ट साइज़ फोटो, फोटो युक्त पहचान पत्र की छायाप्रति, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची की छायाप्रति अनिवार्य रहेगी।
[ad_2]
Source link









