Home मध्यप्रदेश Congress Screening Committee meeting today | बुरहानपुर विधानसभा से शहर कांग्रेस कमेटी...

Congress Screening Committee meeting today | बुरहानपुर विधानसभा से शहर कांग्रेस कमेटी ने दिए 5 नाम, सभी नए चेहरे जिन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा

44
0

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar

प्रतिकात्मक फोटो

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-भाजपा में टिकट वितरण को लेकर गहन चिंतन का दौर चल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची एक दो दिन में ही जारी हो सकती है। खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव की दौड़ में वैसे तो कईं नेता हैं, लेकिन इस बार नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से जो नाम पार्टी हाईकमान को भेजे गए हैं वह चौंकाने वाले हैं।

दरअसल शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नए चेहरों को मौका देने की बात कही जा रही है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा-शहर कांग्रेस की ओर से पार्टी हाईकमान को 5 नाम भेजे गए हैं। यह पांचों नाम गुप्त हैं, लेकिन इतना जरूर है कि सभी नए चेहरे हैं जिन्होंने पहले कभी चुनाव नहीं लड़ा। इस बार कांग्रेस से हम नए चेहरे को मौका देना चाहते हैं।

दावेदारों का दिल्ली में जमावड़ा, टिकट फाइनल होने पर लौटेंगे

पिछले दो दिनों से अधिकांश कांग्रेस नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा है। बताया जा रहा है कि जिस किसी का नाम फाइनल होगा वह टिकट लेकर ही वापस लौटेगा। मंगलवार दोपहर 12 बजे से दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होने वाली है। इस बैठक में ही तय होगा कि बुरहानपुर विधानसभा से इस बार पार्टी किस चेहरे को मौका देगी।

भाजपा भी फाइनल कर सकती है चौंकाने वाला नाम

बुरहानपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी चौंकाने वाला नाम दिया जा सकता है। यहां भी कई नेता दावेदारी में लगे हैं। एक दो दिन में नामों की सूची जारी होने वाली है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि विधानसभा टिकट के लिए दावेदार न सिर्फ भोपाल, बल्कि बार बार दिल्ली तक की दौड़ लगा रहे हैं।

नेपानगर विधानसभा में भी फंसे हैं कई पेंच

नेपानगर विधानसभा में भी कई पेंच फंसे हैं। यहां भी दोनों ही पार्टियों समय से पहले प्रत्याशी घोषित करने में संकोच कर रही है। कांग्रेस की सोच है कि पहले भाजपा नाम फाइनल कर दे, इधर भाजपा संगठन कांग्रेस की सूची जारी करने के इंतजार में है, क्योंकि प्रत्याशी का चेहरा देखकर क्षेत्र के समीकरण तय होंगे। कांग्रेस में टिकट का आधार कमलनाथ द्वारा कराया गया सर्वे प्रमुख माना जा रहा है। अगर परिस्थितियां बदलती है तो ही सर्वे के नाम पर कुछ मंथन हो सकता है। दूसरा आधार कार्यकर्ताओं की पसंद रखा गया है।

कांग्रेस की अंदरूनी एक सोच यह भी है कि जितना देरी से टिकट दिया जाएगा उतना फील्ड में पार्टी का प्रचार अधिक होगा, क्योंकि करीब दर्जनभर से अधिक दावेदार फील्ड में घूमकर कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं, लेकिन किसी एक नाम फाइनल होने पर कोई प्रचार करेगा कोई नहीं। इसलिए भी कांग्रेस में नाम फाइनल नहीं कर रही है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस बार टिकट ठोक बजाकर दिया जाएगा। वहीं भाजपा में कुछ दावेदार पूरी तरह आश्वस्त हैं कि टिकट उन्हें ही मिल रहा है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। दो दिन के भीतर भाजपा भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here