Home मध्यप्रदेश Merger and outsource culture in departments should be ended | विभागों में...

Merger and outsource culture in departments should be ended | विभागों में संविलियन और आउटसोर्स कल्चर किया जाए समाप्त

99
0

[ad_1]

विदिशा3 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

आउटसोर्स अस्थाई व ठेका कर्मचारी संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि आउटसोर्स कल्चर समाप्त करके विभागों में संविलियन किया जाए।

उनकी दूसरी मांग यह है कि कर्मचारियों को वेतन कंपनियों द्वारा ना देकर विभाग से दिया जाए। 10 सितम्बर को कर्मचारियों को दिसंबर को आउटसोर्स अस्थाई व ठेका कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर के ताले आउटसोर्स कर्मचारी एक तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

कर्मचारियों ने बताया कि आउटसोर्स के माध्यम से हमारे नियुक्ति होने पर कभी भी नौकरी से निकलने का संकट हम पर बना रहता है आउटसोर्स कंपनी मनमाना मनमानी चलती है और समय पर वेतन भी नहीं दिया जाता।

विभागों में प्राइवेट कंपनियों के द्वारा शोषण किया जाता है , कभी भी बाहर निकालने की धमकी कर्मचारियों को मिलती रहती है, आउटसोर्स कर्मचारी को बहुत कम वेतन दिया जाता है जैसे उसके परिवार चलाना मुश्किल होता है जबकि समान काम समान वेतन होना चाहिए।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि आउटसोर्स अस्थाई एवं ठेका कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का 10 सितंबर को भोपाल में भोपाल में बड़ा आंदोलन करने जा रही है जिसमें विदिशा, लटेरी, बासौदा, सिरोंज जिले के सभी आउटसोर्स कर्मचारी शामिल होंगे।

हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री हम सभी कर्मचारियों को विभागों में संविलियन करें, आउटसोर्स कर्मचारी को बहुत कम वेतन दिया जाता है जिसमें परिवार का गुजारा करना मुश्किल होता है पूरे मध्य प्रदेश में 12 लाख आउटसोर्स कर्मचारी हैं, सभी विभागों में हमारे आउटसोर्स कर्मचारी हैं।

हमारे मुख्य मांग है कि हमारा विभागो में संविलियन किया जाए और सम्मानजनक वेतन दिए जाएं, आउटसोर्स कल्चर समाप्त किया जाए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here