Home मध्यप्रदेश Youth jumped from the third floor of Sanjay Gandhi Hospital in Rewa,...

Youth jumped from the third floor of Sanjay Gandhi Hospital in Rewa, died | पन्ना से रेफर होकर रीवा आया था युवक; आत्महत्या से पहले बेटे-भाई संग गप्पे लगाए

60
0

[ad_1]

रीवा20 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

रीवा संजय गांधी अस्पताल की तीसरी मंजिल से एक मरीज कूद गया। ऐसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे मरीज अपने बेटे और भाई के साथ डी-ब्लॉक के बाहर बालकनी में खड़ा था, तभी अचानक छलांग लगा दी। 40 फीट गहराई में गिरने के कारण मरीज का सिर फट गया। जिससे सेकंडों में ही प्राण निकल गए।

देर रात सुसाइड की घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद पहुंची अमहिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया था। शनिवार की सुबह चिकित्सकों ने पीएम किया। इसके बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई है। प्रथम द्रष्टवा सुसाइड के कारण अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य में हो रहा था तेजी से सुधार
मिली जानकारी के मुताबिक अशोक पटेल तीन दिन पहले पन्ना जिला अस्पताल से रेफर होकर संजय गांधी अस्पताल के मेडिसिन विभाग में आया था। यहां उसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ। अब छुट्‌टी ही हाेने वाली थी। 1 सितंबर की रात बेटा और भाई के साथ मरीज गप्पे लगा रहा था। तभी अचानक डी-ब्लॉक से कूद गया। तीसरे मंजिल से गिरने के कारण सिर फट गया और मौत हो गई।

मानसिक रूप अस्वस्थ था मरीज
परिजनों ने चिकित्सकों से कहा है कि मरीज मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पर इलाज मेडिसिन विभाग में करा रहा है। बता दें संजय गांधी अस्पताल में पहले भी सुसाइड की आधा दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी है। इसके बाद भी प्रबंधन नहीं चेत रहा है। तत्कालीन कलेक्टर इलैया राजा टी ने भी हादसों को रोकने जाली लगवाने का सुझाव दिया था। फिर भी अस्पताल प्रबंधन पर असर नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here