Home मध्यप्रदेश MLA Rameshwar Sharma reached Indore worker’s conference | बोले- कमर कस के...

MLA Rameshwar Sharma reached Indore worker’s conference | बोले- कमर कस के मैदान में उतर जाओ; ये लड़ाई भारत को रामराज्य बनाने की लड़ाई है

65
0

[ad_1]

इंदौर2 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

ये 2023 की लड़ाई भारत को रामराज्य बनाने की लड़ाई है। कमर कस के मैदान में उतर जाओ तो सब कर सकते हो। ये बदलता हुआ हिंदुस्तान है। इस सेमीफाइनल को जीतना है। क्योंकि जो सेमीफाइनल जीतता है वही फाइनल जीतता है। यह कहना है भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा का।

शनिवार को विधानसभा 4 के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने विधायक रामेश्वर शर्मा पहुंचे। दस्तूर गार्डन में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुए इस सम्मेलन में संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम, गुजरात के प्रवासी विधायक कौशिक जैन, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, मेयर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी, पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक गोपी नेमा, नगर उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़ मौजूद थे।

विधानसभा 4 में कार्यकर्ताओं में जोश भरते भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा।

विधानसभा 4 में कार्यकर्ताओं में जोश भरते भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा।

अभी काशी मथुरा बाकी है

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर से शुरआत की है। अभी काशी मथुरा बाकी है। शर्मा ने कहा कि हमें मान सरोवर को भी हिंदुस्तान में मिलाना है। शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनेक योजनाओं को बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि इसे घर-घर पहुंचाएं।

सम्मेलन में शामिल होने भारी संख्या में दस्तूर गार्डन पहुंचे कार्यकर्ता।

सम्मेलन में शामिल होने भारी संख्या में दस्तूर गार्डन पहुंचे कार्यकर्ता।

जीत का बनाएंगे रिकार्ड

स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मेयर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ ने कहा कि स्वच्छता और स्मार्ट सिटी की जब बात होती है तो हमें गर्व की अनुभूति होती है। हमें फिर नम्बर 1 आना है। हम 1 झंडे पर चुनाव लड़ते हैं और इस बार जीत का रिकार्ड बनाएंगे। गौड़ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हर योजना अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि हम इस बार पूरे प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में रेकॉर्ड जीत हासिल करेंगे।

विधायक मालिनी गौड़ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हर योजना को अभूतपूर्व बताया।

विधायक मालिनी गौड़ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हर योजना को अभूतपूर्व बताया।

हजारों की संख्या में पहुंची महिलाएं

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि विधानसभा 4 पूरे इंदौर को संदेश देती है कि यहां कांग्रेस लड़ने के पहले सोचती है। लेकिन हमें अति आत्मविश्वास में नहीं रहना है। हर बूथ पर 10% वोट बढ़ाना है। इस दौरान भाजपा के नए सदस्य अभियान की शुरुआत भी की गई। कार्यक्रम में हजारों मातृ शक्ति मौजूद थी। सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विवेक शर्मा और आभार महेश कुकरेजा ने माना।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here