[ad_1]
सागर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सागर| कलेक्ट्रेट कार्यालय के दो नंबर गेट के पास धरना देते अधिकारी-कर्मचारी।
43 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को जिले में 52 में से 40 विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा और कोई काम नहीं हुआ। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं प्रदेश के पांच बड़े संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में यह हड़ताल रही। मोर्चा के जिला संयोजक आलोक गुप्ता ने बताया कि संयुक्त मोर्चा के घटक दलों का 43 सूत्रीय मांग पत्र सीएम के नाम कलेक्टर कार्यालय में दिया जा चुका है।
द्वितीय चरण में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट, कमिश्नर, ट्रेजरी, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और पंजीयन विभाग सहित जिले के 40 विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय के दो नंबर गेट के सामने धरना दिया। जो सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चला। चार बजे धरना स्थल पर नायब तहसीलदार को मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गंभीरिया द्वारा ज्ञापन दिया गया। इस दौरान संरक्षक माधव कटारे, प्रताप सिंह राजपूत, प्रमोद चंदेल, प्रतीक राजपूत, सोमेश उपाध्याय, बेनी प्रसाद प्रजापति सहित अन्य शामिल रहे।
550 पटवारी तीन दिन से सामूहिक अवकाश पर, दफ्तरों में नहीं हुआ काम
पटवारी संघ : 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले में 550 पटवारी तीन दिन से सामूहिक अवकाश पर है। इस कारण राजस्व, नामांतरण, बंटवारा, डायवर्सन वसूली, भू-राजस्व वसूली के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जाति-निवासी प्रमाण-पत्र नहीं बन पा रहे। मांग पूरी न होने पर सोमवार से पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। पटवारियों की सबसे अहम मांगे 2800 ग्रेड-पे की है। अभी उन्हें 2100 ग्रेड-पे के हिसाब से वेतन मिल रहा है।
पंजीयन विभाग : जिले के सभी पंजीयन कार्यालयों में कामकाज नहीं हुआ। लोगों की रजिस्ट्रियां नहीं हुईं। दफ्तरों में ताले लटके रहे।
राजस्व कोर्ट : जिले के सभी तहसील स्तर के राजस्व न्यायालयों में तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी इस हड़ताल में शामिल रहे। इस कारण राजस्व मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी।
सेल्स टैक्स : सैल्स टैक्स विभाग से सिर्फ क्लर्क ही हड़ताल पर रहे। दिनभर दफ्तर में सन्नाटा पसरा रहा। असिस्टेंट कमिश्नर के ट्रांसफर के बाद नए अधिकारी ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। अधिकारी व बाबूओं के न होने के कारण दिन भर कोई काम नहीं हुआ।
कलेक्ट्रेट व निर्वाचन : कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न शाखाओ के कर्मचारी सहित निर्वाचन शाखा के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। इससे निर्वाचन से संबंधित किसी तरह का काम नहीं हुआ।
आरटीओ : परिवहन विभाग में पदस्थ क्लर्क ही हड़ताल में शामिल रहे। आरटीओ कार्यालय में 5-6 बाबू ही दफ्तर नहीं पहुंचे। काम ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ।
अन्य विभाग : पीडब्ल्यूडी, पीएचई आईएस, जल संसाधन सहित अन्य विभागों के बाबूू भी इस हड़ताल में शामिल रहे। इस कारण इन विभागों में कोई काम नहीं हुआ।
[ad_2]
Source link



