Home मध्यप्रदेश Palki Yatra taken out from Sukheshwar Mahadev Temple in Indore | भगवान...

Palki Yatra taken out from Sukheshwar Mahadev Temple in Indore | भगवान भोले नाथ का पंचामृत से हुआ अभिषेक और सूखे मेवों से सजाया सुखदेश्वर महादेव को

40
0

[ad_1]

दीपिका शर्मा. इंदौर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हर-हर महादेव के उद्घोष से धर्मनगरी गूंज उठी। बोल बम- बोल बम का जयघोष के साथ पालकी यात्रा निकाली गई। यह मौका था सावन माह का सातवां सोमवार का। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद सुखदेश्वर महादेव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा सुखदेश्वर महादेव भक्त मंडल के अध्यक्ष व ब्राह्मण सेवा संगठन के पश्चिमी क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा गुरु के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा में बैंडबाजों के साथ घोड़े पर महापुरुषों के परिधान में बच्चे सजे-धजे बैठे हुए थे। साथ ही भगवान भोलेनाथ पालकी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे थे। भोलेनाथ के भजनों पर महिला-पुरुष और श्रद्धालु थिरकते हुए चल रहे थे। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर पर पहुंची। पालकी यात्रा का विभिन्न मंचों से स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचकर भगवान का दूध-दही, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। महाआरती के बाद फरियाली प्रसादी वितरण किया गया।

सफल यात्रा का दायित्व निभाया

पालकी यात्रा के लिए पं.दिनेश शर्मा और सुखदेश्वर महादेव भक्त मंडल के सभी सदस्यों ने पूरी व्यवस्था का दायित्व निभाया।

पालकी यात्रा में भक्तमंडल के सदस्य शामिल हुए।

पालकी यात्रा में भक्तमंडल के सदस्य शामिल हुए।

यात्रा में विधायक सहित समाजजन शामिल हुए

यात्रा में ब्राह्मण सेवा संगठन के पं.सत्येंद्र शर्मा, पं.अशोक शर्मा, पं. हेमंत तिवारी, पं. सुनील उपाध्याय, पं. विशाल शर्मा, पं.सुनील शर्मा, पं.सन्नी शर्मा, पं.रजत शर्मा, विधायक पं.संजय शुक्ला, पं.विकास अवस्थी, पं.लोकेश शर्मा, पं.घनश्याम वैष्णव, पं. गोविंद शर्मा, पं.मनीष शर्मा, पं.सुनील तिवारी, कर्मेशु मातृशक्ति बंधन महानगर की संगीता शर्मा, मोनिका दुबे, संतोष शर्मा, संध्या शर्मा, शिंजली शर्मा, मोना मिश्र, प्रतिभा दुबे, निक्की शर्मा, प्रमिला शर्मा, आरती मिश्रा, अनिता शर्मा , स्वाति शर्मा , प्रिया शर्मा, अनिता सुनील शर्मा सहित समाजजन शामिल हुए।

सुखदेश्वर महादेव की पालकी को उठाते हुए चल रहे थे श्रद्धालुजन।

सुखदेश्वर महादेव की पालकी को उठाते हुए चल रहे थे श्रद्धालुजन।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here