IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले 17वें भारतीय खिलाड़ी | WI vs IND Yashasvi Jaiswal becomes 3rd Indian opener who hits century in debut test

Cricket
oi-Naveen Sharma
WI
vs
IND,
Yashasvi
Jaiswal
Century:
वेस्टइंडीज
के
खिलाफ
पहले
टेस्ट
मैच
में
यशस्वी
जायसवाल
ने
दबदबा
दिखाया
है।
डेब्यू
टेस्ट
मैच
में
जायसवाल
ने
शतक
जड़ने
का
कीर्तिमान
स्थापित
कर
दिया।
डोमोनिका
में
खेले
जा
रहे
इस
मुकाबले
में
दूसरे
दिन
के
दूसरे
सेशन
में
जायसवाल
ने
शतक
जड़ा।
अपनी
शतकीय
पारी
के
लिए
जायसवाल
ने
215
गेंदों
का
सामना
किया।
भारत
के
लिए
बतौर
ओपनर
डेब्यू
टेस्ट
में
शतक
जड़ने
वाले
वह
तीसरे
खिलाड़ी
हैं।
उनसे
पहले
ओपन
करते
हुए
शिखर
धवन
और
पृथ्वी
शॉ
ने
शतक
जड़ा
था।
धवन
ने
ऑस्ट्रेलिया
और
पृथ्वी
शॉ
ने
वेस्टइंडीज
को
धोया
था।

टेस्ट
डेब्यू
में
शतक
जड़ने
के
मामले
में
जायसवाल
का
17वां
स्थान
है।
जायसवाल
से
पहले
16
खिलाड़ी
भारत
के
लिए
डेब्यू
टेस्ट
मैच
में
सैकड़ा
जमाने
में
सफल
रहे
हैं।
लाला
अमरनाथ,
दीपक
सोधान,
एजी
कृपाल
सिंह,
अब्बास
अली
बैग,
हनुमंत
सिंह,
गुंडप्पा
विश्वनाथ,
सुरिंदर
अमरनाथ,
मोहम्मद
अजहरुद्दीन,
प्रवीन
आमरे,
सौरव
गांगुली,
वीरेंदर
सहवाग,
सुरेश
रैना,
शिखर
धवन,
रोहित
शर्मा,
पृथ्वी
शॉ
ने
डेब्यू
टेस्ट
में
शतक
जड़ा।
IND
vs
WI:
रोहित-जायसवाल
के
बीच
ऐतिहासिक
भागीदारी,
कप्तान
ने
बनाया
एक
बड़ा
रिकॉर्ड
रोहित
शर्मा
और
जायसवाल
ने
मिलकर
पहले
विकेट
के
लिए
शानदार
भागीदारी
की।
दोनों
ने
मिलकर
200
से
ज्यादा
रन
जोड़े।
इस
मामले
में
भी
एक
कीर्तिमान
स्थापित
हो
गया।
भारत
के
लिए
वेस्टइंडीज
में
पहले
विकेट
के
लिए
यह
सबसे
ज्यादा
रनों
की
भागीदारी
है।
वसीम
जाफर
और
सहवाग
ने
2006
में
159
रन
बनाये
थे।
The
moment
to
save
for
rest
of
the
life.Take
a
bow,
Jaiswal
🔥pic.twitter.com/SSxIbgHoGh—
Johns.
(@CricCrazyJohns)
July
13,
2023
रोहित
शर्मा
और
जायसवाल
ने
मिलकर
धमाकेदार
बल्लेबाजी
का
प्रदर्शन
किया।
दोनों
ने
पहले
दिन
कोई
विकेट
नहीं
गिरने
दिया
था।
इसके
बाद
दूसरे
दिन
के
खेल
में
भी
वही
लय
बरकरार
रही
और
इस
युवा
खिलाड़ी
के
बल्ले
से
यादगार
शतकीय
पारी
देखने
को
मिली।
जायसवाल
को
बतौर
ओपनर
खिलाने
का
निर्णय
लिया
गया
था
और
उन्होंने
इस
फैसले
को
सही
साबित
कर
दिया।
उनको
ओपन
कराने
के
कारण
शुभमन
गिल
को
नम्बर
तीन
पर
भेजने
का
निर्णय
लिया
गया।
English summary
WI vs IND Yashasvi Jaiswal becomes 3rd Indian opener who hits century in debut test