[ad_1]
बुरहानपुर (म.प्र.)41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सैंकड़ों की संख्या में आदिवासियों ने बुधवार दोपहर डेढ़ बजे बुरहानपुर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन, भजन किए। खास बात यह रही कि जागृत आदिवासी दलित संगठन की कार्यकर्ता माधुरी बेन के साथ बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह भी आदिवासियों के साथ यहां पहुंचे और प्रदेश सरकार, बुरहानपुर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। यहां सीएसपी और वन अफसरों को ज्ञापन सौंपा गया।
जागृत आदिवासी दलित संगठन की कार्यकर्ता माधुरी बेन ने आरोप लगाए कि यह वन मंत्री का गृह क्षेत्र है। इसके बावजूद जंगल कट रहे हैं। कार्रवाई नहीं हो रही है। दो बार तथाकथित सरेंडर पुलिस ने कराए। इसके बाद जंगल कटाई दो गुना हो गई है। घाघरला में 400 लोग नए घुसे हैं। जो निकले हैं वह भी वापस जाने का कह रहे हैं। उन्होंने कहा अब तक करीब 15 हजार एकड़ से अधिक जंगल काट दिया गया है।
भजन गा रहे आदिवासियों के साथ विधायक ने भी बजाई ताली
ज्ञापन सौंपने आए आदिवासियों के साथ बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान आदिवासी महिला, पुरूषों ने कलेक्टर परिसर में ही भजन किए। चालू छे भई चालू छे अपनी लड़ाई चालू छे भजन करने के दौरान विधायक ने भी तालियां बजाई। इस दौरान विधायक ने कहा-वन मंत्री इसमें रूचि नहीं दिखा रहे हैं। कोई नुमाइंदा बातचीत करने को तैयार नहीं है। दिन में जंगल कट रहा है। रोड किनारे, गांव के पास आकर जंगल काटा जा रहा है। इसे रोका जाना चाहिए।
घाघरला में 400 नए अतिक्रमणकारी घुसने का दावा
माधुरी बेन ने कहा- घाघरला में 400 लोग और घुस आए हैं। जो लोग निकले थे वह भी वापस आने की बात कह रहे हैं। हिवरा रेंजर पर भी उन्होंने आरोप लगाए। इन सब चीजों की जांच होना चाहिए। 15 हजार एकड़ से ज्यादा जंगल कट चुका है जो प्राकृतिक वन हैं। प्रदेश सरकार, वन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार है।


[ad_2]
Source link



