आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, हाथों में जंजीर बांधकर किया प्रदर्शन | Aam Aadmi Party demonstrated, demonstrated by tying chains in their hands

विदिशा20 मिनट पहले
दिल्ली के शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में विदिशा में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। जल्द से जल्द उनकी रिहाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विदिशा में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक नीमताल पर प्रदर्शन करते हुए उनकी रिहाई की मांग की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में जंजीर बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रिहाई की मांग की। इससे न होने की सूरत में सड़कों पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
आप पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र के इशारे पर सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की गई है। उन पर जो आरोप लगाए जा रहे है वह पूरी तरह से निराधार है। सिसोदिया की गिरफ्तारी को गैर-संवैधानिक करार दिया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार विरोधियों की आवाज दबाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा आम आदमी पार्टी से डरती है इसलिए आप नेताओं पर फर्जी केस दर्ज कर जेल में डाल रही हैं।
Source link