Politics:रिटायर्ड Dsp रक्षपाल सिंह यादव कांग्रेस में शामिल, बड़ा मलहरा से लड़ सकते हैं चुनाव, झेलना पड़ेगा विरोध – Politics Retired Dsp Rakshpal Singh Yadav Joins Congress May Contest From Bada Malhara

रक्षपाल सिंह यादव कांग्रेस में शामिल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट अब शुरू हो गई है। इसी कड़ी में रिटायर्ड डीएसपी रक्षपाल सिंह यादव अपने सहयोगी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। छतरपुर जिले के कई थानों के थाना प्रभारी रहे और जनता से सीधे जुड़े होने का फायदा उठाते हुए लोकप्रियता को भुनाने के चलते रिटायर्ड डीएसपी रक्षपाल सिंह यादव आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
बता दें कि बड़ा मलहरा क्षेत्र यादव, लोधी, जैन और दलित बाहुल्य क्षेत्र है, जिसके चलते बीजेपी-कांग्रेस अपने अधिकृत प्रत्याशी इन्हीं समुदाय/जातियों में से खड़ा करती है। इन्हीं में से कोई विधायक चुने जाता है, जिससे कयास लगाये जा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी से बीजेपी में आ चुके वर्तमान विधायक प्रदुम्म सिंह लोधी के चलते यहां से कांग्रेस का कोई प्रबल दावेदार नहीं है, जिसके चलते कांग्रेस अपना दांव रक्षपाल यादव पर लगा सकती है। हालांकि, रक्षपाल का प्रत्याशी घोषित करना इतना आसान न होगा। उन्हें क्षेत्रीय पुराने और दावेदार कांग्रेसियों का विरोध झेलना होगा।
ये लोग रहे मौजूद…
इस दौरान राजकुमार चौहान ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बड़ा मलहरा, नरेंद्र दीक्षित जिला उपाध्यक्ष, गोविंद सिंह बुंदेला जिला महामंत्री, धन प्रसाद असाटी जिला उपाध्यक्ष, बाबूराम यादव जिला उपाध्यक्ष, सुशील मोदी जिला महामंत्री, अमित मिश्रा बड़ा मलहरा मंडल अध्यक्ष, प्रमोद जैन संगठन मंत्री, संतोष दीक्षित मंडल अध्यक्ष बड़ा मलहरा, अनिल जैन जिला सचिव, हरिराम यादव सेक्टर अध्यक्ष, बबलू लोधी सेक्टर अध्यक्ष, अशोक कुमार शर्मा अध्यक्ष किसान कांग्रेस बड़ा मलहरा, राम हेत मिश्रा ग्राम प्रतापपुरा, महाराजगंज मंडल अध्यक्ष, राजभर यादव, इंद्रपाल यादव मथुरा ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीराम यादव सगोरिया, शंकर सिंह यादव ग्राम केवलारी, मुन्नी लाल यादव जिमीदार, हरिराम यादव सरपंच कुटोरा, मथुरा अहिरवार रामटोरिया, स्वामी यादव, मंगल सिंह यादव ग्राम धर्मपुरा पूर्व जनपद अध्यक्ष बक्सवाहा, मान सिंह यादव पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत देवरी वृंदावन यादव ग्राम शाहपुरा, प्यारे लाल यादव सिरोंज, गुड्डन राय बड़ा मलहरा और राकेश दुबे आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।