मध्यप्रदेश

Mp Weather Today:उत्तरी हवाओं से ठिठुरा प्रदेश, नए साल का स्वागत कड़ाके की सर्दी से होगा – Mp Madhya Pradesh Weather Update Today: Chilly State Due To Northern Winds

एमपी मौसम आज: प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा रहने के आसार हैं।

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश में सर्दी का जोर बढ़ने लगा है। दिन में भी कंपकंपी बनी रही। उत्तर से आ रही हवाओं से तापमान स्थिर ही बना हुआ है। अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा, उसके बाद तापमान में और भी गिरावट रहेगी। नए साल का स्वागत कड़ाके की सर्दी के साथ होगा। नौगांव में सबसे ठंडा रहा, यहां 3.8 डिग्री तापमान रहा। 

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। छतरपुर में शीतलहर का प्रभाव रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, रीवा एवं इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान नौगांव में 3.8 डिग्री रहा। 

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 23.8 12.2
इंदौर 24.9 13.2
जबलपुर 25.3 12.8
ग्वालियर 21.5 5.8

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कह रहा है कि मौसम शुष्क ही रहेगा। भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, ग्वालियर एवं दतिया जिलों में घना कोहरा रहने के आसार हैं। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिलों में मध्यम कोहरा रहेगा। इसके लिए यलो अलर्ट दिया गया है। विभाग की ओर से बताया गया कि अगले 72 घंटों तक मौसम ऐसा ही रहेगा, उसके बाद ठंड और बढ़ेगी।

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। रात का पारा कहीं-कहीं गिरा है। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा। नौगांव में 3.8, दतिया में 4.5, ग्वालियर में 5.8, खजुराहो में 6.8, गुना में 7.2, राजगढ़ में 8, रीवा में 9, रतलाम-रायसेन में 9.6, धार में 9.8, सागर में 9.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान में भी खास गिरावट नहीं रही। पूर्वी मप्र में जरूर कुछ कमी रही। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान खरगोन में रहा। खरगोन में 30, खंडवा में 29.5, मंडला में 29.4, बैतूल-छिंदवाड़ा में 27.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तरी सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में कंपकंपी बढ़ी है। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। ट्रफ के रूप में इस मौसम प्रणाली के आगे बढ़ने पर हवा के ऊपरी भाग के चक्रवात के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से गुरुवार को उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी, वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने पर नववर्ष के मौके पर मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं।

विस्तार

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!