sourmouth catfish in Chhatarpur: छतरपुर के तालाब में सफाई में जाल में फंसी अमेरिका में पाई जाने वाली खतरनाक मछली

Publish Date: | Sun, 18 Dec 2022 02:45 PM (IST)
sourmouth catfish in Chhatarpur: छतरपुर.नईदुनिया प्रतिनिधि। छतरपुर में विध्यवासिनी मंदिर के पास की तालाब की सफाई के दौरान अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाने वाली मछली मिली है। मछली देखने में ही काफी खतरनाक लग रही है। मछली को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जीव विज्ञान के विशेषज्ञों के मुताबिक यह मछली अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाने वाली सकरमाउथ कैटफिस है। मछली जिस तरह की दिख रही है उसे देखकर लोगों को कोतूहल हो रहा था।
बुंदेलखंड के छतरपुर शहर में स्थित विंध्यवासिनी मंदिर के पास स्थित तालाब में सफाई चल रही है। बीते रोज तालाब जलकुंभी निकालने के लिए मछुआरों द्वारा डाले गए जाल में एक अजीब व भयानक सी दिखने वाली मछली फंस गई। पहले तो उसे हाथ लगाने में लोग डर रहे थे, लेकिन बाद में एक मछुआरे ने उसे जाल से निकालकर पानी में रखा। इसके देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। मछुआरे के अनुसार उसने 42 साल में पहली दफा इस तरह की मछली देखी है। जीव-जंतुओं के जानकार बताते हैं कि यह सकरमाउथ कैटफ़िश है, यह प्रजाति भारत के अंदर नहीं पाई जाती हैं। यह दक्षिण अमेरिका स्थित अमेजन नदी में बहुतायत मिलती है।
दिखने में है भयानक
बुंदेलखंड के छतरपुर शहर में स्थित विंध्यवासिनी मंदिर के पास स्थित तालाब में सफाई चल रही है। बीते रोज तालाब जलकुंभी निकालने के लिए मछुआरों द्वारा डाले गए जाल में एक अजीब व भयानक सी दिखने वाली मछली फंस गई। पहले तो उसे हाथ लगाने में लोग डर रहे थे, लेकिन बाद में एक मछुआरे ने उसे जाल से निकालकर पानी में रखा। इसके देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Posted By: anil tomar
Source link