देवेन्द्रनगर क्षेत्र में दो पक्षों में हुआ विवाद, चार युवक घायल; दो गंभीर | Dispute between two parties in Devendranagar area, four youths injured; two serious

पन्ना37 मिनट पहले
पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को फायरिंग हो गई। गांव के दो पक्षों में पुराने विवाद के चलते गोलियां चलीं। इसमें चार लोग घायल हो गए। इनमे दो हालत गंभीर है। दो मामूली घायल हैं। इनका इलाज देवेंद्रनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के दऊअन टोला गांव में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में गुरुवार को विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। सभी घायल यादव समाज के हैं। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची, पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए देवेंद्रनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Source link