CM शिवराज ने की शुरुआत, 26 तक चलेगा; वनोपज समिति प्रबंधकों का मानदेय बढ़ाया | CM Shivraj started, will run till 26; Honorarium of forest produce committee managers increased

- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- CM Shivraj Started, Will Run Till 26; Honorarium Of Forest Produce Committee Managers Increased
भोपाल41 मिनट पहले
वन मेले के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
- मेले में अंजीर-खजूर का च्यवनप्राश मिलेगा
राजधानी भोपाल में 9वें अंतराष्ट्रीय वन मेले की शुरुआत हो गई है। CM शिवराज सिंह चौहान ने मेले का शुभारंभ किया। 26 दिसंबर तक चलने वाले मेले में शुगर पीड़ितों के लिए अंजीर और खजूर का च्यवनप्राश भी मिलेगा। वहीं, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, ओडिसा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के हर्बल उत्पाद के 300 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। 100 से अधिक आयुर्वेदिक डॉक्टर/वैद्य निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श भी देंगे। इधर, 22 दिसंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन मेले में मेहमान बनकर आ सकती हैं। STR (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) के टाइगर मूवमेंट एरिये में फोटोग्राफी पर मिले नोटिस से रवीना नाराज थीं। उनसे वन मंत्री विजय शाह ने खुद बात की और वे मेले में आने के लिए मान गईं।
मेले की मंगलवार शाम से हो गई। सीएम के अलावा वन मंत्री विजय शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर कावरे भी मंच पर मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नौवें अंतराष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ किया। साथ में मंत्री विजय शाह और अरविंद सिंह भदौरिया।
CM ने कहा-एमपी के वनों में खजाना छुपा
सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश का वन विभाग इतिहास रच रहा है। प्रदेश पहले से टाइगर-लेपर्ड स्टेट था, अब चीता स्टेट भी बन गया है। पहले घबरा रहे थे कि कहीं चीता बीमार न हो जाए, लेकिन प्रदेश की जलवायु उनको रास आ गई है। इसलिए अब मध्यप्रदेश के वन चीता पर्यटन केंद्र बनेंगे।
सीएम कहा कि वनों में खजाना छुपा है। अनेक औषधिय है। कोरोना काल में भी इन औषधियों से काढ़ा पीया और लोग ठीक हुए। मध्यप्रदेश का महुआ अब विदेश भी जा रहा है। महुए की शराब ही नहीं चाय भी बनती है। ब्रिटेन में लोग महुए की चाय पी रही है। यहां विभिन्न प्रकार की चीजें और पोष्टिक आहार बन रहे हैं। वन से आचार की चिरौंजी, महुआ, आवलां समेत कई चीजें मिल रही है।
सीएम ने यह बड़ी घोषणा की
- पहले जूते, साड़ी सभी सामान देते थे, लेकिन नई सरकार ने देना बंद कर दिया। अब फिर से यह सामान दिए जाएंगे। इसकी व्यवस्था कर रहे हैं।
- वनोपज समिति प्रबंधक भी मेहनत से काम कर रहे हैं। उन्हें पहले 10 हजार रुपए मिलते थे, अब उन्हें 13 हजार रुपए देंगे।
- आचार की चिरौंजी के दाम पूछे तो वह 1 हजार रुपए थे, लेकिन लोगों को कम मिलते हैं। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करेगी और उसे खरीदेगी। ताकि लोगों को उचित दाम मिल सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री।
मुझे थोड़ी सी मुलेठी दिलवा देना
कार्यक्रम में सीएम शिवराज अलग अंदाज में दिखें। उन्होंने मंत्री शाह की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुझे थोड़ी सी मुलेठी दिलवा देना, क्योंकि मैं भाषण ज्यादा देता हूं। इससे गला बैठने लगता है। इसके लिए मुलेठी से अच्छी चीज नहीं है। ये वन औषधिय सभी लोग खरीदे। इससे उनकी बीमारी दूर होगी और गरीबों की आय बढ़ेगी।

मेले के शुभारंभ मौके पर संबोधित करते वन मंत्री विजय शाह।
मेले की ये खासियत
- वन मेले में 300 विक्रय स्टॉल हैं। मप्र, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, ओडिसा, महाराष्ट्र आदि राज्यों के हर्बल उत्पाद के यह स्टॉल है।
- हर्बल उत्पादों विशेषकर कच्चे माल से लेकर प्र-संस्कृत उत्पादों एवं इससे संबंधित तकनीक का जीवंत प्रदर्शन होगा।
- चिकित्सा परामर्श के लिए ओपीडी के स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें 100 से अधिक आयुर्वेदिक डॉक्टर/वैद्य निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श देंगे।
- ‘लघु वनोपज से आत्म-निर्भरता’ थीम पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला भी होगी। इसमें भूटान, नेपाल, फिलीपींस के विशेषज्ञों के साथ मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों के विषय-विशेषज्ञ भी अपने विचार रखेंगे। वे लघु वनोपजों के प्रबंधन एवं संरक्षण के संबंध में विस्तृत चर्चा करेंगे।
हर रोज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
वन मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें स्कूली बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता, चित्रकलां प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, नुक्कड़ नाटक शामिल हैं। जनजातीय लोक नृत्य एवं लोकगीत भी होंगे।
- 21 दिसंबर को बैम्बू म्यूजिकल बैंड
- 22 दिसंबर को कबीर कैफे
- 22 दिसंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी मेले में आ सकती है।
- 23 दिसंबर को हास्य कलाकार सुनील पाल का शो
- 24 दिसंबर को प्रसिद्ध गायक विनोद राठौर का कार्यक्रम
- 25 दिसंबर को वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी प्रस्तुति देंगे
Source link