मध्यप्रदेश

Temperature reached 40 degrees in Balaghat | बालाघाट में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा: स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक, आंगनबाड़ी सुबह 8 से 11 बजे तक चलेगी – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज गर्मी के कारण जिला प्रशासन ने स्कूल और आंगनबाड़ी के समय में बदलाव किया है।

.

कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी उपाध्याय ने नया समय जारी किया है। जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, नवोदय, सीबीएसई और अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में यह बदलाव लागू होगा।

कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अब स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। दो पालियों वाले विद्यालय तापमान को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुविधा के अनुसार संचालित होंगे। परीक्षाएं और मूल्यांकन कार्य पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही होंगे।

महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपमाला मंगोदिया ने आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी बदला है। अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चलेंगे। यह आदेश 30 जून तक प्रभावी रहेगा।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!