Haj pilgrims are getting training in Asirgarh | असीरगढ़ में हज यात्रियों को मिल रही ट्रेनिंग: मदीना-काबा के धार्मिक रीति-रिवाजों की दी जा रही जानकारी – Burhanpur (MP) News

कार्यक्रम में ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन रहे उपस्थित।
बुरहानपुर में हज यात्रियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। असीरगढ़ स्थित जामा मस्जिद में रविवार सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस कैंप में यात्रियों को जरुरी जानकारियां दी जा रही हैं।
.
भोपाल से आए मुफ्ती रईस अहमद खान कासमी कुरआन और हदीस के माध्यम से प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हज जीवन में एक बार होता है। इसलिए इसकी सही अदायगी के लिए सभी नियमों की जानकारी आवश्यक है।
रीति-रिवाजों की जानकारी देना है उद्देश्य शिविर का मुख्य उद्देश्य हज यात्रियों को मदीना शरीफ और काबा शरीफ में किए जाने वाले धार्मिक रीति-रिवाजों की विस्तृत जानकारी देना है। महिला हज यात्रियों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है।
ये रहे मौजूद- कार्यक्रम में ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन मुकीत खान, जिलाध्यक्ष मोहम्मद अली अंसारी, मोहन मोईन मतीन, हज ट्रेनर अफजाल अंसारी, मोहम्मद ऐजाज खान और सईद खान अधिवक्ता उपस्थित हैं।
Source link