मध्यप्रदेश

388 couples got married in Barwani | बड़वानी में 388 जोड़ों का हुआ विवाह: कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत ने दिया नवदंपती को आशीर्वाद – Barwani News

बड़वानी के कृषि उपज मंडी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 388 जोड़ों का शनिवार को विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम में बारात की अगुवाई अधिकरियों कर्मचारियों ने की।

.

प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि इस योजना से बेटियों के अभिभावक कर्ज से मुक्त हुए हैं। प्रदेश सरकार बेटियों की शादी का पूरा खर्च वहन कर रही है।

विवाह की रस्मों को पूरा करते वर-वधू।

संतों ने जातिगत भेदभाव को दूर किया

राज्यपाल गेहलोत ने कहा कि भारतीय संतों ने सदियों से समाज को सही राह दिखाई है। उन्होंने छुआछूत और जातिगत भेदभाव को दूर करने की सीख दी। साथ ही महिलाओं को समाज में उचित स्थान दिलाने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने बताया कि सभी विवाह हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बेटियों को कई सुविधाएं दे रही है। इनमें नि:शुल्क गणवेश, साइकिल और पाठ्य पुस्तकें शामिल हैं। सरकार महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत का स्वागत करते आयोजनकर्ता।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत का स्वागत करते आयोजनकर्ता।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के संचालन से घर जैसे वातावरण में बेटियों का विवाह संपन्न हो रहे है। उन्होंने नव दंपतियों को अपनी ओर से शुभकामना प्रेषित की।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह बेटियों के पालकों के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। इसके साथ ही बेटियों को 49 हजार का चेक प्रदान किया जाता है। 6 हजार रुपए व्यवस्था में खर्च किए जाते है। कुल 55 हजार रुपए की राशि एक जोड़े पर खर्च की जाती है। उन्होंने नव दंपतियों से कहा कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की कई योजनाओं का लाभ उठाएं।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!