मध्यप्रदेश

Ativishnu Yagna going on for one and a half month in Khilchipur concluded | खिलचीपुर में डेढ़ महीने से चल रहा अतिविष्णु यज्ञ संपन्न: पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – rajgarh (MP) News

खिलचीपुर के बड़े मेला ग्राउंड पर कैवल्य योग आश्रम दोलाज के तत्वाधान में चल रहा अतिविष्णु यज्ञ आज संपन्न हो गया। डेढ़ महीने से चल रहे इस यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

.

समापन अवसर पर संत डॉ. रघुनाथानंद अवधूत ने यज्ञ की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ जन-कल्याण के लिए था। इससे लोगों को आनंद, सुख और शांति की अनुभूति हुई।

बलि अर्पित की गई पूर्णाहुति के दौरान सभी देवी-देवताओं को बलि अर्पित की गई। यज्ञ के दौरान कलशों में रखे जल में औषधियों का समावेश किया गया। यह जल दोष निवारण में सहायक होता है।

4 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह यज्ञ के साथ मेले का भी आयोजन किया गया। इसमें नगरवासियों के साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं 4 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह भी किया जा रहा है।

देखिए आयोजन के दौरान ली गई तस्वीरें…


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!