मध्यप्रदेश

Crowd gathered on Baba Ramdev Temple Foundation Day | बाबा रामदेव मंदिर स्थापना दिवस पर उमड़ी भीड़: हैदरपुर में निकली शोभायात्रा, संत करणपुरी महाराज का पुष्पवर्षा से स्वागत – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर के ग्राम हैदरपुर में बाबा रामदेव जी के मंदिर स्थापना दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शनिवार शाम को निकली इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

.

शोभायात्रा में युवा संत करणपुरी महाराज शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। भक्तों ने दीपों की आरती उतार कर संत को नमन किया। करणपुरी महाराज ने गांव के प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए और रथ पर सवार होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया।

डीजे की धुनों पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे भक्ति में डूबकर नृत्य करते दिखे। वातावरण रामदेव जी के जयकारों से गुंजायमान था। शोभायात्रा में सजी झांकियां और रंग-बिरंगी सजावट ने पूरे गांव को मेले का रूप दे दिया।

आयोजकों के अनुसार, यह उत्सव हर साल ग्रामीण मनाते हैं। इस वर्ष के आयोजन ने ग्राम हैदरपुर में एकता और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण पेश किया। आने वाले वर्षों में यह कार्यक्रम और अधिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!