मध्यप्रदेश

BJP councilor filed FIR for stone pelting on procession | जुलूस पर पत्थरबाजी, भाजपा पार्षद ने कराई FIR: शिकायत में पिस्टल से फायर होने की बात; 5 नामजद सहित 20 अज्ञात पर केस – Guna News

विवाद के बाद कर्नलगंज में तैनात पुलिसकर्मी।

गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस पर पत्थरबाजी के बाद FIR दर्ज की गई है। भाजपा पार्षद की शिकायत पर पांच नामजद और 15-20 अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।

.

आरोपियों पर हत्या के प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़, बलवा की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा पार्षद ने अपनी शिकायत में गोली चलने तक की बात कही है। पढ़िए, पत्थरबाजी के मामले में दर्ज हुई FIR में क्या लिखा गया है…

यह था मामला

बता दें कि, शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर शाम 4 बजे शिवाजी नगर माता मंदिर से जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में आगे आगे डीजे चल रहा था और उसके पीछे युवा नाचते हुए चल रहे थे। यह जुलूस शाम लगभग 7:30 बजे कर्नलगंज इलाके में पहुंचा।

यहां कर्नलगंज मस्जिद के सामने जुलूस रुक गया। कुछ समय बाद यहीं पर जुलूस के ऊपर पत्थर फेंका गया। पत्थर फेंकने के बाद हालत बिगड़ गए। दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को वहां से खदेड़ा।

हनुमान चौराहे पर चक्काजाम

इसके बाद जुलूस में शामिल लोग हनुमान चौराहे पर पहुंच गईं यहां उन्होंने चक्काजाम करना शुरू किया। इसी दौरान मौके आप पहुंच प्रशासन ने उन्हें समझाकर मामला दर्ज कराने के लिए कोतवाली जाने को कहा। सभी लोग वहां से कोतवाली के लिए रवाना हो गए। इसके बाद कलेक्टर और SP खुद इलाके में हालातों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की।

जयस्तंभ चौराहे पर युवाओं ने एक ट्रक रोक लिया।

जयस्तंभ चौराहे पर युवाओं ने एक ट्रक रोक लिया।

कोतवाली से फिर रपटे पर पहुंचे युवा

जैसे ही मामले की खबर शहर में फैली, और भी लोग कोतवाली में जुटने लगे। यहां से सभी लोग फिर एक बाद कर्नलगंज के लिए निकल पड़े। रास्ते में रखी ईंटों को भी युवाओं ने उठा लिया। हालांकि, जैसे ही ये सब रपटे पर पहुंचे, वहां मौजूद पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। खदेड़े जाने के बाद सभी फिर कोतवाली पहुंच गए। गुना विधायक पन्नालाल शाक्य भी कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की बात कही।

इसी जगह बाहर बवाल किया गया।

इसी जगह बाहर बवाल किया गया।

FIR होने के बाद जयस्तंभ चौराहे पर चक्काजाम

उधर कोतवाली थाने में FIR की प्रक्रिया चल रही थी, इधर युवाओं ने जयस्तंभ चौराहे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कलेक्टर और SP की गाड़ी को भी इन्होंने रोक लिया। कलेक्टर और SP गाड़ी से उतरे और इनसे बातचीत की।

कलेक्टर ने खुद माइक लेखा इन्हें समझाया कि कार्रवाई हो रही है, आप लोग चक्काजाम न करें। इसके बाद सभी लोग वहां से हटे। हालांकि, देर रात 12 बजे तक भी सभी कोतवाली के आसपास डटे रहे।

वाहनों में भी तोड़फोड़ हुई।

वाहनों में भी तोड़फोड़ हुई।

FIR में फायरिंग तक की बात

भाजपा पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह गब्बर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, दिनांक 12 अप्रैल 2025 को शाम 4 बजे प्रतिवर्ष की भांति शिवाजी नगर माता मंदिर से हनुमान जयंती का जुलूस निकला, जिसमें लगभग 100 लोग शामिल थे। जुलूस में एक डीजे पीछे चल रहा था, जो शाम करीब 7:45 बजे कर्नलगंज मस्जिद के पास पहुंचा।

मस्जिद के पास डीजे चल रहा था, तभी कर्नलगंज निवासी विक्की पठान अपने दो-तीन साथियों के साथ आया और जुलूस का डीजे बंद करके तुरंत आगे बढ़ने को कहने लगा। जब जुलूस के लोगों ने कहा कि उनका जुलूस निकलना है, तो मस्जिद और आसपास से कुछ लोग आ गए और विवाद शुरू हो गया।

अचानक मस्जिद के ऊपर से और विक्की के घर व आसपास से पत्थरबाजी शुरू हो गई। जुलूस में शामिल लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। इस दौरान विक्की के लड़के आमीन ने थार गाड़ी चला रहे रजत ग्वाल पर पिस्टल से फायर किया, जो उनके कान के पास से निकली। इसके बाद गुड्डू खान ने रजत पर लुहांगी से वार किया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। विक्की और उसके लड़के तौफीक खान, गुड्डू खान तथा अन्य 15-20 साथियों ने मिलकर पत्थर, लाठी और लुहांगी से हमला किया।

इस हमले में राजकिशोर, बंटी कुशवाह, अभिषेक धाकड़, विशाल अनोटिया, अनुल अनोटिया, अभिषेक कुशवाह, सुग्रीव सेन, अकुल कुशवाह, पवन कुशवाह और अन्य लोग घायल हुए। आरोपियों ने गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के वीडियो उनके कुछ साथियों ने बनाए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि यह दंगे की पूर्व नियोजित साजिश थी और इस मामले में उचित कार्यवाही की जाए।

पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह ने अनुमति के लिए आवेदन दिया था।

पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह ने अनुमति के लिए आवेदन दिया था।

अनुमति को लेकर भी सवाल

इस मामले में जुलूस की अनुमति को लेकर भी विवाद की स्थिति है। आयोजकों का कहना है कि उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति ली थी, जबकि प्रशासन इसे नकार रहा है। आयोजकों ने 7 अप्रैल का एक पत्र भी जाती किया है। यह पत्र जुलूस की अनुमति के लिए SDM को लिखा गया है। वहीं SP संजीव कुमार सिंहा का कहना है कि उन्होंने SDM से जानकारी ली है, जुलूस निकालने की कोई अनुमति उनके कार्यालय से नहीं दी गई है।

विधायक पन्नालाल शाक्य ने मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

विधायक पन्नालाल शाक्य ने मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

केंद्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान

इस मामले का रात में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी संज्ञान लियाम उनके कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ” गुना में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर करनैलगंज क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा पर पथराव की खबर शाम को आई जिसके पश्चात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तुरंत एक्शन लिया।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन, एसपी से बात कर स्थिति का संज्ञान लिया। स्थानीय प्रशासन तुरंत एक्शन लेकर हालात पर काबू पा लिया। बता दें की फिलहाल क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। जनता से अनुरोध है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वह कृपया किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे फैलाएं।”

​​​​​​


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!