Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने श्रीनगर में लाल चौक पर फहराया तिरंगा, प्रियंका सहित कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद

श्रीनगर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत श्रीनगर में लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर पर कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया. तिरंगा फहराने के लिए घंटाघर की ओर रवाना होने से पहले राहुल ने सोनावर में यात्रा से 30 मिनट का विश्राम लिया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मौलाना आज़ाद रोड स्थित मुख्यालय पहुंचे.
लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तथा पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के नेता वहां मौजूद थे. दस मिनट के इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता थी.
#WATCH | Jammu and Kashmir: Congress MP Rahul Gandhi unfurls the national flag at Lal Chowk in Srinagar. pic.twitter.com/I4BmoMExfP
— ANI (@ANI) January 29, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bharat Jodo Yatra, Jammu kashmir news, Rahul gandhi latest news
FIRST PUBLISHED : January 29, 2023, 15:53 IST