मध्यप्रदेश

5 thousand devotees visited Ram Janaki temple | रामजानकी मंदिर में 5 हजार श्रद्धालुओं ने किया दर्शन: पन्ना में मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव, शाम को निकलेगी शोभायात्रा – Panna News


पन्ना में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव रविवार को मनाया जा रहा है। श्री रामजानकी मंदिर में सुबह से अब तक तकरीबन 5 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किया।

.

दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पन्ना राजघराने के महाराज छत्रसाल द्वितीय ने सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए चंवर सेवा की।

300 साल पुराना है रामजानकी मंदिर

करीब 300 साल पुराने इस मंदिर में भगवान श्रीराम की शालिग्राम प्रतिमा स्थापित है। हर साल रामनवमी पर यहां खास कार्यक्रम होते है। इस बार 6 अप्रैल को राम जानकी के मौके पर भी कार्यक्रम हुआ।

शाम में शहर में निकलेगी शोभायात्रा

शाम में रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। भगवान श्री राम की झांकियां और बंगाली समुदाय का ढोल नृत्य निकाली जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी रोहित मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहेगा।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!