Safai workers strike in Dhanpuri, garbage piles up in the city | धनपुरी में सफाईकर्मियों की हड़ताल, शहर में कचरे के ढेर: CMO के 26 दिन ड्यूटी के आदेश से नाराज, कहा- इससे आय कम होगी – Shahdol News

शहडोल संभाग की धनपुरी नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। नगरपालिका की नई CMO पूजा बुनकर ने कर्मचारियों की मासिक ड्यूटी 30 दिन से घटाकर 26 दिन करने का आदेश जारी किया है।
.
इस फैसले से नाराज होकर लगभग 190 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस आदेश से उनकी आय में कटौती हो रही है। त्योहारी सीजन में हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।
सफाईकर्मी बोले- हम अपने हक के लिए लड़ेंगे
विरोध प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय के सामने डंडा और झंडा लगाकर प्रदर्शन किया। विरोधी कार्यकर्ता विजय कुमार राउते ने कहा कि वे अपने हक के लिए लड़ेंगे। अरविंद कुमार मालिक ने कहा कि सफाई कर्मियों को उनकी मेहनत का उचित पैसा मिलना चाहिए।
सफाईकर्मियों ने सीएमओ के नए आदेश के खिलाफ नारेबाजी की।
सीएमओ बोलीं- समाधान निकालने की कोशिश जारी
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दामोदर ने सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आवाज उठाई है। CMO पूजा बुनकर का कहना है कि वे कर्मचारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रही हैं।

हड़ताल की वजह से शहर में कचरे के ढेर लग गए।
ईद और नवरात्रि जैसे त्योहारों के मद्देनजर यह स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं।
Source link