मध्यप्रदेश

Yamuna festival at Shreeji temple Lakherapura Bhopal | श्रीजी मंदिर लखेरापुरा भोपाल में यमुना उत्सव: यमुना पूजन के साथ श्रीनाथ जी का गुलाबी कल्कि से श्रृंगार – Bhopal News

श्रीजी मंदिर लखेरापुरा भोपाल में चल रहे यमुना महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर श्रीनाथ जी को छापे के वस्त्र पहनाए गए।

.

प्रभु के सिर पर गुलाबी कल्कि का श्रृंगार किया गया। प्रभु की विधि विधान से पूजा की गई और संगीतमय आरती की गई।

मंदिर के मुखिया श्रीकांत शर्मा ने बताया कि प्रभु मोगरे के फूल मंडी में विराजमान हुए और दर्शन दिए।

श्री यमुना उत्सव के समापन अवसर पर मुखिया हेमकांत शर्मा ने यमुना जी की दूध, दही, रोली, चंदन, फूल से पूजन की।

यमुना जी की आरती के बाद सभी वैष्णवजनों ने आम का प्रसाद वितरण किया।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!