मध्यप्रदेश

Mother said- daughter was strangled to death, then burnt | बेटी का पहले गला दबाया, फिर जलाकर मारा: मामा बोले, वो जल रह थी, ये ताला लगाकर खड़े थे, ससुर का जवाब- मैंने ही कंबल डाला – Sagar News

.

सागर में रहली थाना क्षेत्र के ग्राम अंचलपुर में नवविवाहिता की 19 मार्च को घर में आग से जलकर मौत हो गई। मौत संदेहास्पद मानी जा रही है। मृतका की मां का ससुराल पक्ष पर सीधा आरोप है कि उन्होंने चार पहिया वाहन के लिए बेटी को मार डाला। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी का पहले गला दबाया और फिर जला दिया गया। मां ने बताया कि घटना के दिन सुबह करीब 6 बजे बेटी का आखिरी फोन आया था।

मैं करीला में थी। वह कह रही थी कि मां कब तक आ रही हो, कहां हो। मैंने कहा हम शाम तक आ जाएंगे और फोन कट गया। उसने कुछ समय पहले बताया था कि जेठानी ने मारपीट की है। ससुराल वाले चार पहिया वाहन की मांग कर रहे हैं। मेरे इकलौती बेटी को मारा गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए। यह बोलते हुए मां की आंखों से आंसू निकल आए।

घर में आग लगने से हुई थी नवविवाहिता की मौत।

पहले जानिए क्या है पूरा मामला 19 मार्च की सुबह ग्राम अंचलपुर में नवविवाहिता अनुष्का पति छोटे सिंह चौहान उम्र 23 साल का शव घर में जली हुई अवस्था में मिला था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मर्ग कायम कर जांच में लिया। मर्ग में शिकायत करते हुए

मृतका के ससुर रामचरण सिंह चौहान ने पुलिस ने बताया कि मैं अपने घर के आंगन में खड़ा था। मेरी पति चंदाबाई और बड़ा बेटा साहब सिंह व उसकी पत्नी रानू दमन वाले खेत में गए थे। छोटा बेटा छोटे सिंह जामुन वाले खेत पर गया था। छोटी बहू अनुष्का घर पर थी। तभी छोटी बहू अनुष्का के चिल्लाने की आवाज आई।

आवाज सुनकर मैं अनुष्का के कमरे तरफ गया। कमरे से धुआं निकल रहा था। मैंने दरवाजे को धक्का मारा। दरवाजा अंदर से बंद था। मैं बगल के कमरे में रखी अलमारी हटाकर अनुष्का के कमरे में गया। देखा कि अनुष्का के शरीर में आग लगी थी। मैंने कंबल लेकर अनुष्का के ऊपर डालकर आग बझाई। अनुष्का तड़प रही थी। मैंने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। जिस पर गांव के राममनोहर ठाकुर, विक्रम ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, वकील ठाकुर व अनुष्का की मामी विमलेश व क्रांति आ गई। लेकिन तब तक अनुष्का की मृत्यु हो गई थी। अनुष्का के मामा ने पुलिस को सूचना दी थी।

अनुष्का की मौत के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अनुष्का की मौत के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीजल की केन और कपड़े किए जब्त नवविवाहिता की मौत की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर जांच की। जांच के दौरान मौके से 5 लीटर की डीजल से भरी केन बरामद हुई। जिसमें से कुछ मात्रा में डीजल आगजनी में उपयोग किया गया था। साथ ही मौके से कपड़े भी जब्त किए गए हैं।

आवाज सुन कुछ सेकंड में घर पहुंचा, भांजी मर चुकी थी गांव में रहने वाले मृतका के मामा वकील सिंह ने बताया कि भांजी अनुष्का की शादी अप्रैल 2022 में मैंने ही गांव के छोटे सिंह के साथ कराई थी। शादी धूमधाम से की थी। उनका एक साल का बेटा है। कुछ समय तक ससुराल वालों ने अनुष्का को ठीक से रखा। लेकिन बाद में वे उसे परेशान करने लगे। घटना के दिन मैं चबूतरा पर बैठा था। अचानक गांव की महिला ने आग लगने की बात कह कर चिल्लाया तो मैं दौड़कर कुछ ही सेकंड में अनुष्का के घर पहुंच गया। घर पर ताला लगा होने पर अनुष्का के ससुर से मेरी कहासुनी हुई। जिसके बाद उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो अनुष्का मृत अवस्था में पड़ी थी। मामा आरोप लगाते हुए कहा कि भांजी अनुष्का को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसकी हत्या की गई है। मारकर जलाया है।

बोलेरो के लिए बेटी को करते थे प्रताड़ित पिता बृजेंद्र सिंह दीवान ने बताया कि कुछ समय पहले हम लोगों ने पिकअप वाहन खरीदा है। वाहन खरीदने के बाद से ही बेटी अनुष्का के ससुराल वाले भी चार पहिया दिलाने की मांग करने लगे। बेटी ने अपनी मां को यह बात बताई थी। वह मुझसे कम बात करती थी। तब मैंने बोला था कि कुछ समय पैसों की व्यवस्था होने पर दिला देंगे। लेकिन उन्होंने मेरी इकलौती बेटी को मार दिया। ऐसे लोगों को कठोर सजा मिलना चाहिए। ताकि किसी दूसरे की बेटी के साथ ऐसी घटना न हो सके।

कपड़े जले नहीं, सोफे के नीचे था सिर मृतका के बड़े पापा रामराज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटनास्थल पर बेटी अनुष्का मृत पड़ी थी। आग लगने से उसके हाथ की चूड़ियां भी खराब नहीं हुईं। उसका सिर सोफे के नीचे था। आग लगी। लेकिन सोफे और पलंग पर रखे कपड़े नहीं जले। बेटी ने यदि खुद अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगाई तो उसने केन में रखा एक लीटर ही डीजल क्यों डाला। शेष डीजल पुलिस ने जब्त किया है। मैंने कई केस देखे। लेकिन ऐसा नहीं देखा कि आग लगने के कुछ ही मिनट में बेटी खत्म हो गई। उन्होंने ससुराल पक्ष पर बेटी को मारने का आरोप लगाया है।

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में आग लगने से मौत होना पाया नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने डॉक्टर की पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया था। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत का कारण आग के कारण होना बताया गया है। हालांकि पुलिस ने डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा बिसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। बुधवार को रहली पुलिस ने मामले में मृतका के परिजन को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए हैं।

संबंधित खबर पढ़ें…

आग की चपेट में आने से नवविवाहिता की मौत:पिता बोला- सुसराल वालों ने हत्या कर जलाया; एफएसएल टीम कर रही जांच

सागर के रहली थाना क्षेत्र में आग की चपेट में आने से नवविवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। महिला की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उसका एक साल का बेटा है। जानकारी के अनुसार, अचलपुर निवासी अनुष्का पति छोटे सिंह चौहान (23) ने आज सुबह घर के बंद कमरे में आग लगा ली। धुआं उठते देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!