Gwalior News: Woman Stabbed To Death In House Dispute – Gwalior News
घटना के अनुसार शहर के रविदास नगर निवासी 40 वर्षीय भारती जाटव का मकान को लेकर अपने देवर राहुल और ससुर अतर सिंह से विवाद चल रहा था। बुधवार रात राहुल और अतर सिंह भारती के घर पहुंचे। यहां मकान को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़ा ज्यादा बढ़ने पर राहुल और अतर सिंह ने भारती की हत्या कर दी। भारती का पति संजय स्मैक तस्करी के मामले में इंदौर जेल में सजा काट रहा है।
ये भी पढ़ें- ‘यहां चार घंटे से तमाशा चल रहा है’, हाईकोर्ट जस्टिस के सामने अधिवक्ता ने दिखाया गुस्सा, जानें मामला
पड़ोसियों ने बताया कि इससे पहले भी भारती की ससुराल पक्ष से कई बार कहासुनी हो चुकी थी। सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया है कि भारती जाटव की हत्या उसके ससुर और देवर ने की है।मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link