मध्यप्रदेश

Woman murdered in property dispute in Gwalior | ग्वालियर में प्राॅपर्टी विवाद में महिला की हत्या: ससुर और देवर ने चाकू से गोदा; सबूत मिटाने के लिए CCTV-DVR तोड़कर हुए फरार – Gwalior News

महिला भारती जाटव की हत्या कर दी गई।

ग्वालियर में प्रॉपर्टी विवाद में घर में घुसकर एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या करने वाले ससुर और देवर बताई जा रहे हैं। महिला की हत्या करने के बाद ससुर और देवर घर में लगे CCTV और DVR तोड़कर फरार हो गए हैं।

.

घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में बुधवार रात करीब 10:30 की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे थे, जहां जांच पड़ताल के बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया। वहीं, आरोपी देवर और ससुर की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।

मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी।

पहले से चल रहा था विवाद

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित रविदास नगर में 40 वर्षीय महिला भारती जाटव का मकान को लेकर अपने देवर राहुल और ससुर अतर सिंह से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर बुधवार रात करीब 10:30 बजे राहुल और अतर सिंह भारती के घर पहुंचे थे और मकान को लेकर झगड़ा हो गया था। जब झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो देवर राहुल और ससुर अतर सिंह ने मिलकर महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

घर के बाहर टूटे पड़े CCTV और DVR

घर के बाहर टूटे पड़े CCTV और DVR

कई बार हो चुका था मकान को लेकर झगड़ा

बताया जा रहा है कि महिला भारती जाटव का पति संजय स्मैक तस्करी के मामले में कई महीनों से इंदौर की जेल में सजा काट रहा है। पड़ोसियों ने बताया है कि मकान को लेकर कई बार महिला का अपने ससुर और देवर में विवाद हो चुका है।

आरोपी ससुर और देवर की तलाश में जुटी पुलिस

सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि भारती जाटव नाम की महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। हत्या उसके ससुर और देवर ने की है। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ वह मौके पहुंची है, जहां मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण मकान का विवाद होना बताया जा रहा है।फिलहाल दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!