मध्यप्रदेश

Food department’s action on street food vendors in Jabalpur | जबलपुर में स्ट्रीट फूड वेंडर्स पर खाद्य विभाग का एक्शन: विजयनगर चौपाटी से लिए फास्ट फूड और बर्फ के सैंपल, दो बर्फ फैक्ट्री में 6 क्विंटल बर्फ नष्ट – Jabalpur News


जबलपुर में खाद्य विभाग ने स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता जांच के लिए बड़ी कार्रवाई की। विजय नगर चौपाटी में की गई जांच में कई दुकानों में खराब और बासी सब्जियां मिलीं। नगर निगम की मदद से इन्हें नष्ट करवाया गया।

.

खाद्य विभाग ने दुकानदारों को दूषित खाद्य सामग्री का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी। टीम ने विजय नगर चौपाटी और आसपास की दुकानों से फास्ट फूड और बर्फ के गोले के सैंपल लिए। कृष्णा फास्ट फूड, मनपसंद लस्सी, इच्छाधारी लस्सी और हनुमान लस्सी से लस्सी व आम रस के नमूने भी लिए गए।

बेलबाग स्थित आकाश आइस डिपो और सुभाष आइस डिपो में बर्फ की जांच की गई। दोनों जगह बर्फ सफेद रंग की पाई गई। नियमों के अनुसार, अखाद्य बर्फ में फूड कलर इंडिगो कार्माईन या ब्रिलिएंट ब्लू 10 पीपीएम तक होना चाहिए। यह खाद्य और अखाद्य बर्फ में अंतर पहचानने के लिए जरूरी है।

नियमों के उल्लंघन पर प्रकरण दर्ज किया गया। आकाश आइस डिपो से 4 क्विंटल और सुभाष आइस डिपो से 2 क्विंटल बर्फ नष्ट करने के लिए नगर निगम को सौंपी गई। सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण लैब भोपाल भेजे जाएंगे।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!