मध्यप्रदेश

Years of delay in filing cases against corrupt doctors and health workers | भ्रष्ट डॉक्टरों,स्वास्थ्यकर्मियों पर केस चलाने की मंजूरी में देरी: लोकायुक्त में दर्ज 55 मामलों में सिर्फ 15 केसों में मिली अभियोजन की स्वीकृति – Bhopal News

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू में दर्ज मामलों में सरकार की ओर से अभियोजन की स्वीकृति देने में सालों का वक्त गुजर रहा है। मार्च 2020 से अब तक लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू, सीबीआई, ईडी में स्वास्थ्य

.

ईओडब्ल्यू में दर्ज 6 मामले

  • 25 मई 2021 को सीहोर सीएमएचओ कार्यालय के स्टोर कीपर केबी वर्मा के खिलाफ 420, 120 बी, 201 के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच चल रही है।
  • 10 मार्च 2022 को नरसिंहपुर जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट अमित तिवारी, और तत्कालीन सिविल सर्जन विजय मिश्रा के खिलाफ 409, 420, 120 बी और भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच चल रही है।
  • 15 मार्च 2022 को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ अशोक साहू और उनकी पत्नी प्रोफेसर डॉ तृप्ति गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में दोनों आरोपियों की अभियोजन की स्वीकृति मिलने के बाद इस साल 18 फरवरी को चालान पेश किया गया है।
  • 26 जुलाई 2022 को भोपाल के चिकित्सा,शिक्षा संचालनालय में सहायक ग्रेड 2 हीरो केसवानी के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज किया था। मामले की जांच चल रही है। हीरो केसवानी के घर छापेमारी में 85 लाख से ज्यादा कैश जब्त हुआ था। बडे़ पैमाने पर प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले थे। यहां पढ़ें पूरी खबर..
  • 14 सितंबर 2022 को सीधी के रामपुर नैकिन सीएचसी के बीएमओ डॉ प्रशांत तिवारी और आउटसोर्स कर्मचारी प्रमोद कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब तक मामला जांच में ही है।
  • 16 दिसंबर 2022 को ग्वालियर के रिटायर्ड सर्जन डॉ जेपी गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मामले में अब तक जांच ही चल रही है।

भोपाल में मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के क्लर्क हीरो केसवानी के घर से 85 लाख रुपए कैश मिला था।

5 साल में ईओडब्ल्यू ने 6 केस दर्ज किए, एक में अभियोजन की मंजूरी आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने पिछले पांच सालों में 6 मामले दर्ज किए। इनमें से सिर्फ एक केस में ही अभियोजन की स्वीकृति मिली। बाकी 5 मामलों में अभी जांच जारी है।

2020 में दर्ज हुए मामले

  • 4 मार्च को इंदौर के रिटायर्ड मलेरिया इंस्पेक्टर और पीसी एंड पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर (संविदा) सतीश जोशी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था। 7 जुलाई 2022 को अभियोजन की स्वीकृति मांगी गई, 15 फरवरी 2023 को शासन ने मंजूरी दी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
  • 3 मार्च को जबलपुर के रांझी अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ शैलेन्द्र दीवान के खिलाफ पीसी एक्ट में केस दर्ज किया गया था। विभाग ने 28 मार्च 2023 को अभियोजन की स्वीकृति मांगी। 26 जून को अभियोजन की मंजूरी मिल गई। मामला कोर्ट में चल रहा है।
  • 18 मार्च को नरसिंहपुर के सीएमएचओ ऑफिस में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 सुनील कुमार नेमा के खिलाफ केस दर्ज हुआ। मामले में 18 अगस्त को अभियोजन की स्वीकृति मांगी गई। करीब आठ महीने बाद 21 अप्रैल 2022 को मंजूरी मिली। मामला कोर्ट में पेंडिंग है।
  • 6 जून को नर्मदापुरम जिले के बाबई की बीएमओ डॉ शोभना चौकसे और प्राइवेट कंपाउंडर मिलन यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में 4 मई को अभियोजन की स्वीकृति मांगी। तीन महीने बाद 3 अगस्त को मंजूरी मिल गई। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
  • 27 जुलाई को भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉक्टर मुरली लालवानी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। 19 जनवरी 2022 को अभियोजन की स्वीकृति मांगी करीब 2 साल बाद 2 दिसंबर 2024 को मंजूरी मिली। अब मामले में चालानी कार्रवाई की जा रही है। ललवानी ने अपने ही एक छात्र को पास करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। और घूस लेते गिरफ्तार हुए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर..
  • 20 अगस्त को ग्वालियर के हस्तिनापुर अस्पताल के कंपाउंडर बनवारी सिंह यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ 23 सितंबर 2022 को अभियोजन की मंजूरी मांगी गई। 16 मई 2023 को मंजूरी मिली। मामला कोर्ट में पेंडिंग है।
डॉ मुरली ललवानी, पूर्व एचओडी फोरेंसिक मेडिसिन विभाग जीएमसी भोपाल

डॉ मुरली ललवानी, पूर्व एचओडी फोरेंसिक मेडिसिन विभाग जीएमसी भोपाल

2021 में दर्ज मामले

  • 21 जनवरी को धार जिले के बाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अकाउंटेंट धीरज टेम्भूर्णे के खिलाफ केस दर्ज हुआ 6 मार्च 2023 को अभियोजन की मंजूरी मांगी 5 जुलाई 2023 को मंजूरी मिली मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है।
  • 7 फरवरी 2021 को पन्ना जिला अस्पताल के सर्जन डॉक्टर गुलाब तिवारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। 10 मई 2022 को अभियोजन की स्वीकृति मांगी। 11 जुलाई 2023 को मंजूरी मिली। लेकिन, मामला कोर्ट में पेंडिंग है। डॉ गुलाब तिवारी एक मरीज से ऑपरेशन करने के एवज में 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर..
  • 20 जुलाई को भोपाल के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में सदस्य संविदा कार्यपालन यंत्री ऋषभ कुमार जैन के खिलाफ केस दर्ज हुआ। 15 जून 2023 को अभियोजन की स्वीकृति मांगी 15 अक्टूबर 2024 में मंजूरी मिली। इस मामले में अब चालानी कार्रवाई की जा रही है।
  • 29 जुलाई को रीवा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अलख प्रकाश सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 8 अगस्त 2022 को अभियोजन की स्वीकृति मांगी गई 1 साल बाद 1 अगस्त 2023 को मंजूरी मिली मामला कोर्ट में चल रहा है।
  • 3 अगस्त को मुरैना सीएमएचओ कार्यालय के बाबू पंकज जैन के खिलाफ किसी दर्ज किया गया था 29 फरवरी 2024 को अभियोजन की मंजूरी मांगी गई लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई।
  • 9 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यपालन यंत्री राकेश कुमार सिंघल के खिलाफ किसी दर्ज किया गया था 27 सितंबर 2022 को अभियोजन की स्वीकृति मांगी गई 18 अप्रैल 2023 को मंजूरी मिली मामला कोर्ट में पेंडिंग है।
  • 23 दिसंबर 2021 को एनएचएम के कार्यपालन यंत्री कार्यालय के राकेश कुमार सिंघल के खिलाफ एक और केस दर्ज हुआ इस मामले में अभियोजन की मंजूरी ही नहीं मांगी गई।
पन्ना जिला अस्पताल के डॉ गुलाब तिवारी रिश्वत लेते हुए पकड़े गए थे।

पन्ना जिला अस्पताल के डॉ गुलाब तिवारी रिश्वत लेते हुए पकड़े गए थे।

इन मामलों में जांच चल रही 4 अगस्त को बालाघाट सीएमएचओ कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 कदर फखरुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। 24 सितंबर को भिंड के सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ बाबू राजेंद्र सिंह, राजकुमार दुबे और कोऑपरेटिव बैंक सदर बाजार के कैशियर श्याम सिंह तोमर और अजीत सिंह राजावत के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

2023 के मामले

  • 23 जनवरी को भिंड के जिला अस्पताल में पदस्थ सर्जिकल विशेषज्ञ डॉक्टर जी आर शाक्य पर केस दर्ज हुआ मामले में अब तक अभियोजन की मंजूरी ही नहीं मांगी गई।
  • 9 फरवरी को कटनी जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुरुषोत्तम दास सोनी पर केस दर्ज हुआ 23 जुलाई 2024 से अभियोजन की स्वीकृति ही पेंडिंगहै।
  • 10 फरवरी को ग्वालियर के क्षेत्रीय कार्यालय 12 वार्ड क्रमांक 45 की हेल्थ ऑफिसर राकेश बनाफर पर केस दर्ज हुआ मामले में अभियोजन की स्वीकृति पेंडिंग है
  • 2 मार्च को बुरहानपुर के बोर्दली गांव के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता चंद्रकांत लांडे पर किस दर्ज हुआ मामले में अब तक अभियोजन की मंजूरी ही नहीं मांगी गई
  • 28 मार्च को टीकमगढ़ के पलेरा की बीएमओ डॉक्टर अर्चना राजपूत पर केस दर्ज हुआ। 18 अप्रैल 2024 से अभियोजन की स्वीकृति ही पेंडिंग है
  • 17 जून को आगर मालवा के प्रभारी सीएमएचओ डॉक्टर रमेश चंद्र कुरील पर केस दर्ज हुआ। 2 मई 2024 से अभियोजन की स्वीकृति पेंडिंग है।
  • 20 जुलाई को नर्मदा पुरम सीएमएचओ कार्यालय की अकाउंटेंट महेश मेवारी सहायक ग्रेड 3 गजेंद्र वर्मा और कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष नगर पर किस दर्ज हुआ था अभियोजन की स्वीकृति ही नहीं मांगी गई।
  • 8 अगस्त को राजगढ़ जिला अस्पताल के स्टोर की पर अशफाक अली पर केस दर्ज हुआ था मामले में अभियोजन की स्वीकृति ही नहीं मांगी गई।
  • 10 अगस्त को बैतूल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुरेश बौद्ध और शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्नीशियन राधा गोविंद शुक्ला पर किस दर्ज किया गया था मामले में अभियान की स्वीकृति नहीं मांगी गई।
  • 7 अगस्त 2023 को सीधी जिले के चुरहट सीएससी में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आरके साकेत पर किस दर्ज हुआ था।
  • 17 अगस्त को शाजापुर जिले की डॉक्टर अनुसूइया गवली और एनएचएम के लेक सलाहकार लाल सिंह परमार पर मामला दर्ज हुआ था।
  • 26 सितंबर को मंडला जिले के वीजा दंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विकासखंड लेखा प्रबंधक शरद झरिया पर किस दर्ज हुआथा।
  • 10 अक्टूबर को देवास के सीएमएचओ डॉक्टर राकेश सक्सेना सिविल सर्जन डॉ अतुल कुमार बड़वई आहरण एवं संवितरण अधिकारी डॉ हरिसिंह राणा मुख्य लिपिक तेजकरण परमार लेखपाल इंदिरा वर्मा पर केस दर्ज हुआथा।
  • 23 नवंबर को खरगोन जिले के जिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेखपाल आनंद सिंह अनिल पर केस दर्ज हुआ था मामले में अभियोजन की स्वीकृति मांगी जाती जांच के दौरान ही आरोपी की मौत हो गई।

2024 के मामले

  • 22 फरवरी को विदिशा के राजीव गांधी अस्पताल सिरोंज की डीसीएम संध्या जैन पर केस दर्ज हुआ।
  • 26 जुलाई को खंडवा के सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ पेंशन शाखा की सहायक ग्रेड 3 पियूष चौकड़े पर केस दर्ज हुआ था।
  • 1 अक्टूबर को उमरिया जिले के मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राजेंद्र माझी पर मामला दर्ज हुआ था।
  • 16 नवंबर को झाबुआ जिले के कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्पित कुमार नायक पर केस दर्ज हुआ था।
  • दिसंबर 2024 में मंदसौर के केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष चौधरी पर केस दर्ज हुआथा।
  • 14 दिसंबर 2024 को धार जिले के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर मोदी पर केस दर्ज हुआ था।
  • 27 दिसंबर को नरसिंहपुर के सीएमएचओ डॉक्टर आशीष प्रकाश सिंह कंप्यूटर संगणक दीपिका नामदेव पर केस दर्ज हुआ था।

इस साल के मामले 3 जनवरी को बालाघाट के बिहार में पदस्थ सहायक ग्रेड दो प्रवीण जैन प्रिंस जैन होम्योपैथी डॉक्टर पर केस दर्ज हुआ था। 21 फरवरी को जबलपुर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मकसूद मोती नाला के एलडीसी रवि बहुत पर मामला दर्ज हुआ था

इंदौर और भोपाल मेडिकल कॉलेजों में डीन रहे डॉ संजय दीक्षित के खिलाफ दो जांचें पेंडिंग हैं

इंदौर और भोपाल मेडिकल कॉलेजों में डीन रहे डॉ संजय दीक्षित के खिलाफ दो जांचें पेंडिंग हैं

इन अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच पेंडिंग

  • अरविंद चौबे उपसंचालक स्वास्थ्य विभाग भोपाल
  • डॉ सुधीर जैसानी सीएमएचओ हरदा
  • डॉ एके पाठक नेफ्रोलॉजिस्ट जबलपुर मेडिकल कॉलेज
  • दो पारस ठाकुर बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली जिला जबलपुर
  • चंदन सिंह परमार स्थापना प्रभारी सीएमएचओ कार्यालय शाजापुर
  • डॉ एसएस बघेल सीएमएचओ नीमच
  • पिंकेश पटेरिया डायरेक्टर एवं अन्य एनजीओ संस्था लायन सेवा समिति द्वारा संचालित लाइंस आई हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर छिंदवाड़ा
  • डॉ मनीष शर्मा पूर्व सीएमएचओ ग्वालियर
  • ललित किशोर शर्मा जिला फ्लोरोसिस सलाहकार एनएचएम शाजापुर
  • डॉ सलिल कुमार भार्गव डीन, डॉक्टर लोकेंद्र दवे राजपत्रित स्थापना प्रभारी गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल
  • डॉ संजय मिश्रा जबलपुर के सीएमएचओ
  • डॉक्टर राजेश गुप्ता सीएमएचओ आगर मालवा
  • मनोज कुमार शर्मा सहायक ग्रेड 3 कार्यालय कलेक्टर आगर मालवा
  • डॉ राजेश गुप्ता सीएमएचओ आगर मालवा
  • पीएन वर्मा अधीक्षक एवं अन्य शासकीय चरक भवन अस्पताल उज्जैन
  • एचआईवी की रोकथाम के लिए चला जा रहे प्रोग्राम में फर्जीवाड़े पर जबलपुर के सीएमएचओ की जांच पेंडिंग है।
  • डॉ संजय दीक्षित डीन एमजीएम मेडिकल कॉलेज और डॉक्टर बीके शर्मा अधीक्षक स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस इंदौर
  • प्रशासकीय अधिकारी महाराजा यशवंत राव चिकित्सालय इंदौर
  • डॉ राजेश गुप्ता सीएमएचओ आगर मालवा
  • डॉक्टर हरिशंकर प्रजापति डीसीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा जिला टीकमगढ़
  • डॉक्टर धर्मदास परमहंस दिन मेडिकल कॉलेज ग्वालियर
  • पुष्पराज सिंह बघेल रजिस्ट्रार मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर अजय वर्मा अनीता चांद और अन्य
  • डॉ अक्षय निगम दिन गजरा राजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर
  • श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा की चयन समिति के सदस्य और अध्यक्ष
  • डॉ पीके मेहर सीएमएचओ डीआर आरसी मलेरिया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर निवाड़ी

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!