मध्यप्रदेश

Fire broke out in Gyaraspur forest, teak trees burnt | ग्यारसपुर के जंगल में लगी आग, सागौन के पेड़ जले: तेज हवाओं से फैली लपटें; वन्य जीवों ने भाग कर बचाई जान – Vidisha News


वन विभाग ने देर रात आग पर पाया काबू।

ग्यारसपुर के चंदला बाली स्थित माला देवी तालाब के पास जंगलों में रविवार को आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई। इससे आसपास के खेतों में खड़ी फसलों पर खतरा मंडराने लगा।

.

स्थानीय किसानों ने वन विभाग, वन निगम और तहसील प्रशासन को सूचना दी। शुरुआत में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जंगल में सागौन के पेड़ आग की चपेट में आ गए। वन्य जीव अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

आग लगने के कारणों की जांच जारी डीएफओ हेमंत यादव के अनुसार, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। देर रात के बाद आग पर काबू पाया गया। हालाकि अभी प्रभावित क्षेत्र का आकलन नहीं हो पाया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

पहले भी लग चुकी है आग पिछले साल भी इसी इलाके में आग लगने की घटनाएं हुई थीं। किसानों को चिंता है कि अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो उनकी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो सकती थी।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!