मध्यप्रदेश

Sarpanch’s son was killed by crushing his head | रात को खाना खाकर घर से निकला, सुबह पहाड़ी पर शव मिला

सतना16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सूचना मिलने पर कोटर थाना पुलिस के साथ डीएसपी हेडक्वार्टर विजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे।

सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र में एक युवक की सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार को घर से कुछ दूरी पर पत्थर खदान के पास पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर रामपुर विधायक विक्रम सिंह विक्की भी घटनास्थल पर पहुंचे।

मृतक की पहचान तिहाई ग्राम पंचायत के सरपंच रेवती दाहिया के बेटे प्रमोद दाहिया (22) के रुप में की गई। प्रमोद का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर कैमरी पहाड़ की एक पत्थर खदान के पास पड़ा मिला। उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया गया था। उसका मोबाइल फोन भी पास में ही पड़ा था।

कल रात घर से निकला था

प्रमोद कल (26 अगस्त) की रात लगभग 10 बजे खाना खाकर घर से निकला था। इसके बाद रविवार (27 अगस्त) की सुबह उसका शव पाया गया। इस वारदात को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई इसे चुनावी रंजिश से जोड़ रहा है तो कोई इस वारदात को प्रेम प्रसंग का नतीजा बता रहा है।

सूचना मिलने पर कोटर थाना पुलिस के साथ डीएसपी हेडक्वार्टर विजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वॉड भी घटना स्थल पर लाया गया। रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह विक्की ने भी वहां पहुंच कर घटना की जानकारी ली और परिजनों का ढांढस बंधाया।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!