मध्यप्रदेश

Ready crops got wet due to 5.2 mm rain in Umaria | उमरिया में 5.2 मिमी बारिश से तैयार फसलें भीगी: बेमौसम बारिश से गेहूं-चना को नुकसान, सागौन बीज की बुवाई रुकी – Umaria News


उमरिया में बेमौसम बारिश से गेहूं-चना को नुकसान, जंगल में आग का खतरा हुआ कम

उमरिया जिले में बुधवार से शुरू हुई बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। पिछले 24 घंटों में 5.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

.

कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल बारिश से प्रभावित हुई है। चना, बटरी और अरहर की फसलें भी नुकसान की चपेट में आ गई हैं। कुछ किसानों ने पहले ही फसल काट ली थी, लेकिन वह भी बारिश में भीग गई।

किसान गुड्डा के अनुसार, गेहूं की फसल पक चुकी थी और चना-बटरी की कटाई चल रही थी। बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। ओलावृष्टि ने भी गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

बढ़ रही थी आग लगने की घटनाएं

हालांकि, इस बारिश से जंगलों में आग का खतरा टल गया है। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी राहत महसूस कर रहे हैं। गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण जंगल में आग की घटनाएं बढ़ रही थीं।

मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम की चंदिया रोपणी में चल रही सागौन बीज की बुवाई को भी रोकना पड़ा है। तापमान में गिरावट के कारण यह कार्य स्थगित कर दिया गया है।

जिले में पिछले 10 दिनों में अधिकतम तापमान 32.6 से 37.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। न्यूनतम तापमान 12.3 से 19.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

जिले में तापमान की जानकारी (10 मार्च से 21 मार्च तक)

  • 10 मार्च – अधिकतम 33.9°C, न्यूनतम 12.3°C
  • 11 मार्च – अधिकतम 35.4°C, न्यूनतम 13.3°C
  • 12 मार्च – अधिकतम 36.9°C, न्यूनतम 14.4°C
  • 13 मार्च – अधिकतम 35.4°C, न्यूनतम 13.3°C
  • 14 मार्च – अधिकतम 37.9°C, न्यूनतम 15.6°C
  • 15 मार्च – अधिकतम 37.7°C, न्यूनतम 17.0°C
  • 16 मार्च – अधिकतम 36.4°C, न्यूनतम 18.8°C
  • 17 मार्च – अधिकतम 34.1°C, न्यूनतम 19.1°C
  • 18 मार्च – अधिकतम 33.7°C, न्यूनतम 15.2°C
  • 19 मार्च – अधिकतम 35.0°C, न्यूनतम 15.2°C
  • 20 मार्च – अधिकतम 32.6°C, न्यूनतम 19.7°C

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!