Gufran had seen the girl with another boy | नाबालिग गर्लफ्रेंड का मर्डर करने 4 घंटे इंतजार: बेवफाई के शक में आगबबूला हो गया युवक; जबलपुर में कार से उतरते ही गला काटा – Jabalpur News

जबलपुर में युवक ने सोमवार शाम 11वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी और लड़की अगले साल शादी करने वाले थे। 16 साल की छात्रा किसी और के साथ कार में थी। बेवफाई के शक में वह आगबबूला हो गया। मर्डर करने के लिए वह चार घंटे तक चाकू लेकर एक ही जगह बै
.
ओमती थाना पुलिस ने आरोपी गुफरान को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के दोस्त साहिल काे भी अभिरक्षा में लिया है।
अगले साल शादी करने वाले थे दोनों
आरोपी गुफरान (21) को वारदात का मलाल नहीं है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया, ‘वह लड़की से बहुत प्यार करता था। अगले साल दोनों शादी करने वाले थे। उनके परिवारवाले भी राजी थे, लेकिन एक महीने से लड़की ने बेवफाई कर दी। वह साहिल नाम के दूसरे लड़के के साथ घूमने लगी। यही बात नागवार गुजरी। दैनिक भास्कर ने मामले की कड़ियां मिलाईं। पढ़िए, पूरी रिपोर्ट…
मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य इकट्ठा किए।
चार साल पहले हुई थी दोस्ती
आरोपी गुफरान का घर भी लड़की के घर से एक किलोमीटर दूर है। करीब चार साल पहले दोनों की दोस्ती हुई थी। अक्सर मिलना-जुलना होता रहा। यही दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों शादी करना चाहते थे। एक ही समाज के होने के चलते परिवार वाले भी राजी थे, लेकिन लड़की को बालिग एक होने में एक साल था। दोनों के परिवार वालों ने निकाह की तैयारी भी शुरू कर दी थी।
दूसरे युवक से मिलना नागवार गुजरा
करीब एक महीने पहले लड़की की दोस्ती साहिल नाम के युवक से हो गई। दोनों फोन पर बात करते थे। एक-दूसरे से मिलना भी होने लगा। 10 दिन पहले गुफरान को इस बारे में पता चला। उसने लड़की और साहिल से बात की। दोनों को साथ घूमने से मना भी किया था। इस पर लड़की का कहना था कि वो सिर्फ दोस्त है, इसलिए साथ घूमती है। मना करने के बाद भी दोनों मिलते रहे।
कॉल रिसीव नहीं किया, तो आग बबूला हो गया
पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले आरोपी ने लड़की को कॉल किया। पूछा- कहां पर हो। इस पर लड़की ने कहा कि फ्रेंड के साथ बैठी हूं। गुफरान ने वीडियो कॉल किया, तो कॉल रिसीव नहीं किया। गुफरान को शक हुआ। उसने लड़की को डांट भी लगाई। सोमवार दोपहर लड़की साहिल के साथ कार से जा रही थी। गुफरान ने उन्हें देख लिया। आरोपी ने उसे कॉल किया, तो रिसीव नहीं किया। गुस्से से आगबबूला गुफरान ने लड़की को मारने का तय कर लिया।

साहिल की इसी कार में वारदात हुई थी। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
चार घंटे चाकू लेकर बैठा रहा गुफरान
दोपहर करीब करीब 3 बजे लड़की साहिल की कार में बैठकर गई थी। कार में ब्लैक फिल्म लगी थी। यह देखकर गुफरान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह उसी जगह बैठा रहा, जहां से लड़की कार में बैठकर गई थी। उसे यकीन था कि वह साहिल उसे यहीं छोड़कर जाएगा। शाम करीब 7 बजे जैसे ही उसने साहिल की कार देखी, तो पैदल पीछे-पीछे चलने लगा। साहिल ने गाड़ी सड़क किनारे पार्क की। लड़की ने उतरने के लिए कार का गेट खोला ही था कि अचानक गुफरान ने लड़की के गले पर चाकू से कई वार किए। यह देख साहिल घबरा गया। उसे डर था कि गुफरान उसे भी मार डालेगा। इस कारण वह भी भाग निकला। हमले के बाद गुफरान भी भाग गया।
लड़की को ले गए अस्पताल, तोड़ा दम
घटना के बाद लोगों को लगा कि साहिल भी आरोपी का दोस्त है। लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। लड़की को प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। लड़की के पिता इलेक्ट्रिशियन हैं। परिवार में लड़की के माता-पिता और एक भाई है।

पुलिस ने साहिल की कार की वीडियोग्राफी भी करवाई।
साहिल को भी अभिरक्षा में लिया
पुलिस ने साहिल को भी अभिरक्षा में लिया है। साहिल ने पूछताछ में बताया कि एक महीने पहले दोनों की दोस्ती हुई थी। उनके बीच अक्सर फोन पर बात होती थी। कभी-कभी मिलना भी होता था। बातचीत के दौरान लड़की ने गुफरान का जिक्र नहीं किया था। वारदात वाले दिन भी रेस्टोरेंट से आने के बाद जैसे ही घंटाघर से आगे वह लड़की को छोड़ने के लिए कार सड़क किनारे खड़ा कर रहा था। अचानक गुफरान ने लड़की पर हमला कर दिया।
ओमती थाना क्षेत्र के घंटाघर के पास जिस जगह लड़की की हत्या की गई, वहीं से मंगलवार को उसका जनाजा निकाला गया। आरोपी गुफरान के पिता का सब्जी का थोक का व्यापार है।
यह भी पढ़ें-
कार के अंदर छात्रा की गला काटकर हत्या
जबलपुर में 11वीं की छात्रा की उसके ही दोस्त रहे युवक ने हत्या कर दी। 16 साल की छात्रा किसी और लड़के के साथ कार में थी। आरोपी को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। जब छात्रा और उसका दोस्त घूमकर लौटे, आरोपी भी दौड़ लगाते हुए पीछे आ गया। वह पहले ही हत्या का मन बना चुका था। पढ़ें पूरी खबर
Source link