मध्यप्रदेश

सोयतकला के चिंतामणि राठौर को दी आगर मालवा की जिम्मेदार | Chintamani Rathore of Soyatkala was given the responsibility of Agar Malwa

आगर मालवा14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आगर जिला अध्यक्ष पद पर जिले के सौयतकलां निवासी चिंतामणि राठौर को नियुक्त किया है। राठौर संघ के जिला कार्यवाह रहने के साथ भाजपा नगर मंडल सुसनेर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर कार्य कर रहे थे।

2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पिछले कुछ दिनों से राजनिति गलियारों में आगर के भाजपा जिला अध्यक्ष गोविन्दसिंह बरखेडी को बदले जाने के कयास लगाए जा रहे थे, जो प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस पद पर चिंतामणि राठौर की नियुक्ति करने के बाद सही साबित हुए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह बरखेडी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!