Temperature reached 37 degrees in Raisen | रायसेन में तापमान 37 डिग्री तक पहुंचा: बेतवा नदी कई जगहों पर सूखी, गांवों में पानी की किल्लत शुरू – Raisen News

गर्मी से बेतवा नदी कई जगहों पर सूखी।
रायसेन में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। बढ़ती गर्मी से बेतवा नदी कई स्थानों पर सूखने लगी है।
.
गर्म हवाओं के चलते लोगों ने कूलर और पंखे का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। लू चलने की भी संभावना है।
गर्मी बढ़ने से दोपहर के समय सड़कों पर लोगों का आवाजाही भी कम हुआ है।
गेहूं की फसल तेजी से पक रही
तेज धूप के कारण गेहूं की फसल तेजी से पक रही है। अधिकतर खेतों में गेहूं पकने की कगार पर है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही जल स्तर में गिरावट आ रही है। जिले के कई गांवों में पहले से ही पानी की किल्लत महसूस की जा रही है।
बेतवा नदीं कई जगहों पर सूखी
बेतवा नदी भी कई स्थानों पर सूखने लगी है। किसान नदी किनारे के खेतों में मोटर लगाकर पानी खींच रहे हैं। यह भी नदी के सूखने का एक कारण है। भूजल स्तर में गिरावट से आने वाले समय में पेयजल संकट और गहरा हो सकता है।
Source link